
बिप्लब कुण्डू
पखांजूर :- भारतीय शक्ति चेतना पार्टी की कल दोपहर 24 सितम्बर दोपहर 12 बजे मेलाभाटा मैदान में संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं वरिष्ठ पदाधिकारियों की एक बड़ी सभा होने जा रहीं हैं जानकारी के मुताबिक आम सभा से पहले कांकेर में एक विशाल रैली भी निकाली जाएगी जो सभा के रूप में परिवर्तित होगी विशाल जनसभा को सम्बोधित करेगी संध्या शुक्ला और अन्य पदाधिकारी।
इस कार्यक्रम में सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ से हजारों लोगों के जुटने की संभावना है वही इस कार्यक्रम की तैयारियां भी जोरों शोरो से चल रही है और यह रैली और आमसभा काफी महत्व रखती है जब विधानसभा चुनाव होने को है और इनके पार्टी के प्रत्याशी भी चुनावी मैदान में उतरने तैयार है जिनकी घोषणा मंच से होगी और उसी के तहत भारतीय शक्ति चेतना पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष संध्या शुक्ला 23 सितम्बर की देर शाम कांकेर पहुंचेगी जो कल सभा को संबोधित करेगी जो नशा मुक्ति के नारे के साथ चुनावी सभा को संबोधित करेंगी और पार्टी ने लगभग 30 सीटों पर अपने प्रत्याशियों के नामों की घोषणा पूर्व में कर दी है शेष 60 विधानसभा सीटों पर प्रत्याशी बीएससीपी उतारेगी।
