सीताफल के पत्तों का सेवन करने से हृदय की मांसपेशियों को आराम म‍िलता है।

राजिम :-  सर्द‍ियों के मौसम में खाए जाने वाला सीताफल, शरीफा या कस्‍टर्ड एपल फायदों से भरपूर होता है। ज्‍यादातर लोगों को सीताफल के फायदे तो पता है लेक‍िन उसके पत्तों के गुणों से अंजान होते हैं। सीताफल के पत्तों का सेवन करने से हृदय स्‍वास्‍थ्‍य, मधुमेह, त्‍वचा रोग, बालों की बीमार‍ियों से छुटकारा म‍िलता है। सीताफल के पत्तों में फाइबर की भरपूर मात्रा पाई जाती है। ब्‍लड शुगर के स्‍तर को कंट्रोल करने के ल‍िए इसे फायदेमंद माना जाता है। वहीं सीताफल के पत्तों का सेवन करने से हृदय की मांसपेशियों को आराम म‍िलता है। सीताफल के पत्तों का सेवन कई तरह से क‍िया जा सकता है। आगे लेख में हम जानेंगे सीताफल के पत्तों के हेल्‍थ बेनीफ‍िट्स और प्रयोग का तरीका।

सीताफल के पत्ते से बढ़ती है इम्‍यून‍िटी
आपको बता दें क‍ि सीताफल के पत्तों में व‍िटाम‍िन ए और व‍िटाम‍िन सी पाया जाता है। आंखों की रौशनी बढ़ाने के ल‍िए सीताफल के पत्ते फायदेमंद होते हैं। इसके अलावा इन पत्तों की मदद से रोग प्रत‍िरोधक क्षमता बढ़ाने में भी मदद म‍िलती है। इम्‍यून‍िटी बढ़ाने के ल‍िए सीताफल के पत्तों से बनने वाले काढ़े का सेवन करें। ये काढ़ा आपको मौसमी बीमार‍ियों से भी बचाएगा। काढ़ा बनाने के ल‍िए सीताफल के पत्तों को पानी के साथ उबाल लें। जब पानी के साथ पत्तों का अर्क म‍िल जाए, तो उसे छानकर नींबू व शहद म‍िलाकर पी लें।

त्‍वचा के ल‍िए सीताफल के पत्ते के फायदे
सीताफल के पत्तों में एंटीऑक्‍सीडेंट गुण पाए जाते हैं। एंटीऑक्‍सीडेंट, त्‍वचा को सूरज की धूप से होने वाले नुकसान से बचाते हैं। त्‍वचा की समस्‍याएं (Skin Problems) दूर करने के ल‍िए सीताफल के पत्ते का पेस्‍ट बनाकर फेसपैक या लेप में म‍िलाकर इस्‍तेमाल कर सकते हैं। इन पत्तों की मदद से झुर्रि‍यां, मुंहासे दूर होते हैं। त्‍वचा में चमक बढ़ाने में मदद म‍िलती है।

सीताफल के पत्ते से कम होगा दर्द
घाव या चोट लगने के कारण तेज दर्द होता है। इस दर्द को कम करने के ल‍िए सीताफल के पत्ते का इस्‍तेमाल फायदेमंद माना जाता है। सीताफल के पत्तों में एंटीइंफ्लेमेटरी गुण मौजूद होते हैं। इसका इस्‍तेमाल करने के ल‍िए सीताफल के पत्ते को पीसकर उसका रस छान लें और प्रभाव‍ित ह‍िस्‍से पर डालें। सीताफल के पत्ते के रस का प्रभाव पड़ते ही दर्द कम हो जाएगा।

सीताफल के पत्तों का इस्‍तेमाल करने से दर्द कम होता है, त्‍वचा स्‍वस्‍थ्‍य रहती है, इम्‍यून‍िटी बढ़ती है और हाई बीपी की समस्‍या आद‍ि दूर होती है।

हाई बीपी की समस्‍या होगी दूर

सीताफल के पत्तों में पोटेशियम और मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्‍व पाए जाते हैं। उच्‍च रक्‍तचाप यानी हाई बीपी (High BP) की समस्‍या को कम करने के ल‍िए इन पत्तों का इस्‍तेमाल कर सकते हैं। सीताफल के पत्तों का सेवन करने से शरीर में ऊर्जा भी बढ़ती है। सीताफल के पत्तों का इस्‍तेमाल करने के ल‍िए पत्तों को उबालें और चाय पत्ति‍यों के साथ इसे म‍िलाकर चाय तैयार करें। म‍िश्रण में अदरक और नींबू म‍िला सकते हैं। द‍िन में 1 कप चाय प‍िएं।