
राजिम :- शहर के मां महामाया मंदिर प्रांगण में प्रतिवर्ष होने वाले अखंड राम नाम सप्ताह किसान सेवा समिति के तत्वाधान में 19 सितंबर मंगलवार से शुरू हो चुके हैं जो लगातार 168 घंटे अर्थात एक सप्ताह तक 25 सितंबर दिन सोमवार को समापन होगा। राम नाम सप्ताह में सम्मिलित होने के लिए जनप्रतिनिधि से लेकर आम जनता तथा समाज के पदाधिकारी के अलावा श्रद्धालुओं की उपस्थिति लगातार हो रही है। कभी खड़े होकर तो कभी बैठे-बैठे राम सिया राम राम का नाम रटन कर रहे हैं। इस दौरान कथावाचक के द्वारा कभी राम की महिमा तो कभी विभिन्न शास्त्र एवं पुराण से प्रसंग लेकर मोटिवेशनल कथाएं प्रस्तुत की जा रही हैं। रविवार को साहू समाज के द्वारा गणेश की कथाएं प्रस्तुत की गई। कांग्रेस के जिला अध्यक्ष भावसिंह साहू, राजिम भक्तिन मंदिर समिति के पूर्व अध्यक्ष डॉ. महेंद्र साहू, यशवंत साहू, श्याम साहू, भोले साहू, भवानी शंकर साहू, भोई समाज के बिसौहा कहार, सेन समाज के सदस्यगण बैठकर किसी के हाथ में ढोलक, तबला, झांझ मंजीरा,घूंघरू और जिनके हाथ में वाद्य यंत्र नहीं थे वह दोनों हाथ के पंजे को टकराकर ताली बजा रहे थे। वादन से मधुर स्वर निकल रही थी जो हर किसी के मन को पसंद आया। हाथों से वाद्य यंत्र बज रहे थे तो मुंह से राम नाम का उच्चारण हो रहा था इस दौरान मधुर संगीत के साथ गीत भी प्रस्तुत किए जा रहे थे। श्रद्धालुगण इन्हें सुनकर अनायास उनके पांव ठीठक गए और रुककर रामधुनी के इस आयोजन को देर समय तक सुनते रहे। नगरवासी समेत आसपास के लोग मां महामाया के दर्शन भी कर रहे हैं और रामधुनी में राम नाम जपने का लाभ भी उठा रहे हैं। नगर पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष शत्रुघ्न धीवर ने बताया कि आयोजन कब से हो रहा है हमें नहीं पता। मेरी उम्र खुद 50 वर्ष हो गए हैं। मेरे पिताजी , दादाजी से भी पहले से यह आयोजन चल रहा है। कह सकते हैं कि सैकड़ो साल से भी अधिक समय से राम नाम सप्ताह का आयोजन प्रत्येक वर्ष हो रहा है। उल्लेखनीय है कि पिछले दो पूर्व कोरोना काल में भी सोशल डिस्टेंसिंग लेकर राम नाम सप्ताह के कार्यक्रम को जारी रखे थे अर्थात कई वर्षों से यह आयोजन हो रहा है जो लोगों में सीधे श्रद्धा, भक्ति एवं प्रेम भाव को प्रगाढ़ करती है।

प्रतिदिन अलग-अलग समाज के लोग जपन करते राम नाम
प्रतिदिन होने वाले अखंड राम नाम सप्ताह में शहर के विभिन्न समाज के लोग आकर अखंड राम नाम करते हैं किसान सेवा समिति के अध्यक्ष भागवत साहू ने बताया कि प्रथम दिन 19 सितंबर मंगलवार को मरार समाज, कुम्हार समाज,सेन समाज, 20 सितंबर बुधवार सोनकर समाज, 21 सितंबर गुरुवार साहू समाज, भोई समाज, बया समाज ने शानदार रामधुनी की प्रस्तुति दी। चतुर्थ दिवस अर्थात शुक्रवार को यादव समाज, देवांगन समाज, राजपूत समाज, पंचम दिवस 23 सितंबर शनिवार को धीवर समाज, 24 सितंबर रविवार सतनामी समाज, 25 सितंबर सोमवार को निषाद समाज राम नाम का रटन करेंगे।
समापन पर होंगे पूर्णाहुति
अखंड राम नाम सप्ताह के समापन अवसर पर 25 सितंबर को अपराह्न 3:00 बजे पूर्णाहुति के साथ विसर्जन होगा इस दौरान आचार्य पंडित रुपेश तिवारी के द्वारा मंत्रोचार किया जाएगा। पांडा के रूप में बिसे साहू, सहयोगी सुरेश रामटेके हैं। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का अनुपस्थित हो रहे हैं।
