राजिम :- हम सभी के घरों में मसालों के रूप में इस्तेमाल की जाने वाली अजवाइन कई दुखों को भी दूर करती है. अजवाइन के छोटे-छोटे बीजों में कई औषधीय गुण पाए जाते हैं जो पेट दर्द, सर्दी जुखाम, अपच और गैस से राहत दिलाते है ।
अजवाइन के फायदे :- हम सभी के घरों में मसालों के रूप में इस्तेमाल की जाने वाली अजवाइन कई दुखों को भी दूर करती है. अजवाइन के छोटे-छोटे बीजों में कई औषधीय गुण पाए जाते हैं जो पेट दर्द, सर्दी जुखाम, अपच और गैस से राहत दिलाते हैं. अजवाइन को लोग स्वाद बढ़ाने के लिए भी मसालों के साथ इस्तेमाल करते हैं. अजवाइन गर्म होती है इसलिए इसका इस्तेमाल सर्दी के दिनों में सबसे ज्यादा उपयुक्त होता है. आइए जानते हैं अजवाइन से क्या-क्या फायदे होते हैं।
कब्ज की समस्या में इलाज :- अजवाइन का इस्तेमाल कब्ज की समस्या को दूर करने के लिए भी किया जाता है. रात में एक गिलास गर्म पानी के साथ अजवाइन खाने से कब्ज की समस्या दूर होगी. इसके अलावा आप इसे हल्का भूनकर भी खा सकते हैं. इसे खाने से पेट साफ हो जाएगा. यह देसी इलाज बहुत से लोग करते भी हैं।
नींद न आए तो खाएं अजवाइन – अगर किसी को अच्छी तरह से नींद नहीं आती है तो अजवाइन खाने से उसे फायदा मिल सकता है. रात में खाना खाने के बाद अजवाइन को गर्म पानी के साथ पी लें या फिर इसे चबाकर खा लें. ऐसा करने से एक-दो दिन में नींद की समस्या दूर जाएगी. अजवाइन को दिन में एक ही बार थोड़ी मात्रा में लें ज्यादा खाने से परेशानी भी बढ़ सकती है।
जोड़ों के दर्द में दिलाए राहत – अक्सर सर्दियों के दिनों में हड्डियों के जोड़ों मे दर्द की शिकायत लोग करते हैं. रात में खाना खाने के एक घंटे बाद एक चिम्मच अजवाइन का सेवन करने से दर्द से राहत मिलती है. आप अजवाइन को चबाकर खा सकते हैं. इसे खाने के बाद गर्म पानी जरूर पिएं. ऐसा करने से हड्डियों के दर्द से काफी राहत मिलेगी।
डायरिया में फायदेमंद – एक चिम्मच अजवाइन को रात में सोने से पहले एक गिलास पानी में डालकर अच्छी तरह से उबालें. जब पानी आधा हो जाए तो इसे छान लें. सोते समय इसे पी लें. इससे डायरिया की समस्या दूर होगी.
अजवाइन में पाए जाते हैं एंटीबैक्टीरियल तत्व
रात में सोने से पहले अजवाइन खाने के कई फायदे होते हैं. अजवाइन में एंटीबैक्टीरियल तत्व पाए जाते हैं जो शरीर को संक्रमण से बचा सकते हैं. इसका सेवन करने से पाचन तंत्र भी ठीक रहता है।
