यूपीएससी द्वारा आयोजित मुख्य सिविल सर्विस 2023 की परीक्षा l 

रायपुर :- संघ लोक सेवा आयोग नई दिल्ली द्वारा आयोजित सिविल सर्विस 2023 की मुख्य परीक्षा 15, 16, 17, 23 और 24 सितंबर को आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा दो पालियों में होगी। जिसमें प्रथम पाली सुबह 9 से 12 बजे तक एवं द्वितीय पाली दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक आयोजित की जाएगी। उक्त परीक्षा के सचालन के लिए डिप्टी कलेक्टर  आशुतोष देवांगन को सहायक को-ऑर्डिनेटिंग सुपरवाइजर नियुक्त किया गया है।