खड़मा विद्यालय में व्यक्तित्व विकास शिविर का आयोजन किया गया l 

मुड़ागांव(कोरासी) :- शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्याल खड़मा में 13 सितंबर 23 को रामकृष्ण मिशन विवेकानंद आश्रम रायपुर छत्तीसगढ़ एवं राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा छात्र-छात्राओं के चरित्र निर्माण हेतु विद्यालय में व्यक्तित्व विकास शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें स्वामी प्रपत्यानन्द  जी संपादक ,विवेक ज्योति ,रामकृष्ण मिशन विवेकानंद आश्रम रायपुर द्वारा स्वयंसेवक को छात्र-छात्राओं को उच्च चरित्र निर्माण एवं महापुरुषों के विचारों पर चलकर नैतिक और उच्च आदर्शों का पालन करने का आह्वान किया ,डॉ विनीत साहू कार्यक्रम अधिकारी रा से यो शासकीय महाविद्यालय छुरा ने कहा हमे  महापुरुषों के  विचारों,आदर्शों पर चलना चाहिए, एवं मनुष्य का जीवन लंबा होने के बजाय महान होना चाहिए । आज के कार्यक्रम में शीतल ठाकुर समाजसेवी एवं शीतल ध्रुव समाजसेवी उपस्थित थे शाला के प्रभारी प्राचार्य प्रदीप पाण्डेय द्वारा स्वामी प्रपत्यानंद जी, डॉक्टर विनीत साहू जी एव अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया। आज के कार्यक्रम में  जी के  पटेल कार्यक्रम अधिकारी रा से यो,  ममता तिर्की, व्याख्याता  रेणु देवांगन ,सुषमा ध्रुव, चंद्रप्रभा साहू ,प्रकाश साहू ,हेमलता साहू,चेमिन साहू, एवं कार्यालयिन  स्टाफ उपस्थित थे राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों में करण पार्थिव कान्हा द्रोणाक्ष भीष्म शैलेंद्र दीपक दुर्गेश खेमशंकर नीरज, नागेश, योगेश जितेंद्र लोकेश सुमित रविंद्र चौहान कैलाश हेमंत हिना विनीता भूमिका टाइमिंग भूमिका साहू संजना आदि एवं अन्य छात्रगण उपस्थित थे।