
मुड़ागांव(कोरासी) :- छुरा ब्लॉक के पाण्डुका वन परिक्षेत्र ग्राम पीपरछेड़ी जतमई गढ़ जो घने जंगल पहाड़ियों के निचे बसे ग्राम मे आये दिन जंगली जानवरों की आंतक दिनो दिन बड़ती जा रही है आये दिन जंगली जानवर मवेशियों का शिकार कर रहे है ग्राम के बिराज बाई यादव के घर के कोठा से मवेशी को तेदुआ ने अपना शिकार बनाकर उसे कोठा से घसीट कर बाड़ी में लाया गया है।बिते कुछ सालो से गांव मे तेदुआ आंतक मचाया हुआ है दिन लगे न रात कभी भी तेदुआ निकल जाता है और मवेशियों को शिकार बना रहे है।जिससे गांव मे दहशत बना हुआ है ग्रामीण शाम होते ही सभी अपने अपने घरो मे घुस जाते है और घर की कुण्डी बंद कर देते है।वही वन परिक्षेत्र ग्राम द्वारतरा मे भी शाम होते हि तेदुआ मवेशियों का शिकार कर रहे है जंगली जानवरों की आंतक बड़ती जा रही है लेकिन वन विभाग ध्यान नही दे रहे है जंगली जानवरों से ग्रामीण भैयभीत हो रहे है लोग डरे हुए है ।
