डॉ. प्रेमसाय टेकाम ने हरी झंडी दिखाकर मोबाइल पशु चिकित्सा रथ को किए रवाना।

 अनिल मेसर्स 

बलरामपुर :- जिले के वाड्रफनगर विकासखंड में छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वपूर्ण योजना के तहत मोबाइल पशु चिकित्सा इकाई रथ को हरी झंडी दिखाकर विधायक एवं राज्य योजना आयोग के अध्यक्ष डॉ प्रेमसाय टेकाम ने गांव वालों के पशुओं के बेहतर उपचार को लेकर समर्पित किया वही सभा को संबोधित करते हुए उपस्थित जन समुदाय एवं जनप्रतिनिधियों के मांग पर जर्जर पड़े पशु चिकित्सालय भवन वाड्रफनगर को जीर्णोधार करने की बात कही साथ ही मोबाइल पशु चिकित्सा रथ प्रत्येक गांव में निर्मित गौठानों में पहुंचकर मवेशियों का टीकाकरण व उपचार करेगा इस मोबाइल वैन में तीन स्टाफ की नियुक्ति की गई है जिसमें चिकित्सक ,सह चिकित्सा व वाहन चालक को टीम में रखा गया है।

उपरोक्त वहां हेल्पलाइन नंबर 1962 पर कॉल करके भी सुबह 10:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक पशु विशेषज्ञ चिकित्सको से बातचीत कर के योजना के तहत कृषकों को लाभ प्राप्त होगा यह वाहन ग्रामीण गौठानों में पहुंचकर पशुओं का उपचार, रोगों का जांच ,टीकाकरण, लघु शैल्य क्रिया एवं कृत्रिम गर्भाधान करने की सुविधा उपलब्ध कराएगी , इस अवसर पर बलरामपुर कांग्रेस कमेटी जिला उपाध्यक्ष हरिहर प्रसाद यादव,छ.ग. माध्यमिक शिक्षा मंडल सदस्य जयप्रकाश जायसवाल ,मदरसा बोर्ड सदस्य खलील अहमद, डीपी यादव, रामनारायण जगते, नगर पंचायत उपाध्यक्ष अमित यादव, विधायक प्रतिनिधि नंदलाल श्यामले, विधानसभा युवा अध्यक्ष सुमन गुप्ता, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष प्रतिनिधि अश्विनी यादव, के एन यादव, अखंड यादव, मोनिस अब्दुल्ला, शिव शंकर यादव , जनपद पंचायत सीईओ मोहम्मद निजामुद्दीन , खण्ड शिक्षा अधिकारी आर.के. जायसवाल, पशु डॉ. देवेंद्र यादव, डॉ.कमला सिंह, डॉ विवास कुमार, के साथ-साथ पशु चिकित्सालय वाड्रफनगर स्टाफ शामिल रहे ।