ग्राम कोरासी मे आज सोमवार को शीतला समुदाय भवन 6लाख 50हजार का भूमि पूजन कार्यक्रम रखा गया l

मुड़ागांव(कोरासी)  :- ग्राम पंचायत करकरा के आश्रित ग्राम कोरासी मे आज सोमवार 11सितंबर को शीतला समुदाय भवन 6लाख 50हजार का भूमि पूजन कार्यक्रम रखा गया था जिसके मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक अमितेश शुक्ला के बड़ी बहू  प्रियंका शुक्ला सरपंच कुमारी बाई ध्रुवग्राम पंचायत करकरा, मंजू ध्रुव सरपंच लोहझर,लक्ष्मी ठाकुर सरपंच मड़ेली बुधराम

मरकाम सेवानिवृत्त शिक्षक ग्रामीण बैगा गरुड़ ध्रुव, रामसिंह ध्रुव, हनुमान यादव,पवन दीवान, ने भूमिपूजन कार्यक्रम मे शामिल होकर भूमि पूजन किया गया कार्यक्रम मे सबसे पहले अतिथियों का स्वागत फूलमाला अक्क्षत गुलाल बंन्दन से किया कार्यक्रम मे उपस्थित प्रियंका शुक्ला ने अपने उद्बोधन मे कहाँ की अमितेष भैया हम सभी के सुख दुख मे हमेशा खड़े रहते है अमितेश भैया और भूपेश बघेल को इस बार फिर लाना है और मै आप सभी के बातो को जाकर जो समस्या है उसको अवगत करवाउंगी वही ग्राम के महिलाओं ने वाड नंबर 10-11की गली बारिश के दिनों मे भारी कीचड़ भरी रास्ते से होकर गुजरना पढ़ता है जिसके लिए शीशी रोड़ की मांग कई वर्षों से करते आ रहे है लेकिन आज तक कोई नेता व जन प्रतिनिधि इस ओर ध्यान नही आकर्षित कर रहे है वही गांव मे पी एच पी विभाग द्वारा नल जल योजना के तहत् गांव के सभी गली घर मे नल कनेक्शन पीनी टंकी  का काम लग भग पुरा हो गया है पानी टंकी मे पानी भरने के लिए बोर खोदाई कर बोर से पानी टंकी मे पानी भर कर गांव मे पेयजल घर घर तक पहुंचाने का काम तत्काल चालू हो सके कार्यक्रम मे ग्रामीण बड़ी संख्या मे शामिल हुए।