
नवापारा-राजिम:- सरस्वती शिशु मंदिर नवापारा में शिक्षा सत्र 2023-24 के लिए त्रैमासिक परीक्षा शुरु हुए 11 सितंबर से प्रारंभ हैं जों लगभग एक सप्ताह 16 सितंबर 2023 तक चलेगा l परीक्षा प्रमुख कृष्ण कुमार वर्मा ने जानकारी दी की परीक्षा में कुल 295 परीक्षार्थी सम्मिलित हुए l कुछ अनुपस्थित रहें वहां फोन कर जानकारी ली गई,स्वास्थ्य खराब होने के कारण नहीं आ पाएं। परीक्षा एक पाली में सुबह 10.30 बजे से 1.30 तक आयोजित हैं।
विद्यालय के प्राचार्य ने सभी विद्यार्थियों को अच्छे अंक से पास होने के लिए शुभकामनाएं दी और प्रतिदिन शत-प्रतिशत उपस्थिति के लिए प्रेरित किए समय-सारणी का ध्यान रखे और पांच मिनट पूर्व परीक्षा स्थल पर पहुंचे। अपने साथ सहायक सामग्री पेन शीश स्केल लेकर आएं। कहा की परीक्षा संबंधी सभी व्यवस्था कर ली गई हैं जिससे उन्हें पेयजल बिजली हवा बैठक में किसी प्रकार कठिनाई का सामना न करना पड़े सभी बच्चे उत्साह पूर्वक परीक्षा में सम्मिलित हुए।
