
रायपुर:- राज्य प्रशासनिक सेवा तथा अखिल भारतीय प्रशासनिक सेवा से अवकाश प्राप्त अधिकारियों ने सब परिवार पहुंचकर दूधाधारी मठ में भगवान का दर्शन पूजन किया इस अवसर पर दूधाधारी मठ के पीठाधीश्वर राजेश्री महंत रामसुंदर दास जी महाराज ने उन सभी को मठ मंदिर में विराजित सभी स्थानों पर भगवान का दर्शन पूजन कराया एवं मठ मंदिर से संबंधित ऐतिहासिक जानकारियां प्रदान की | अशोक तिवारी ने सभी की ओर से शॉल उड़ाकर रामसुंदर दास जी महाराज का सम्मान किया | राजेश्री महंत ने दूधाधारी मठ एक परिचय स्मृति ग्रंथ उन सभी को भेंट स्वरूप प्रदान किया |
दूधाधारी मठ में भगवान के दर्शन के लिए आए हुए प्रमुख लोगों में जांजगीर-चांपा जिले के पूर्व कलेक्टर बृजेश मिश्रा< तथा एमडी दीवान, अनिल शर्मा, हरीश शुक्ला, एस.के तिवारी, राकेश तिवारी, टीपी शर्मा, अशोक तिवारी, प्रदीप नारायण तिवारी आईपीएस, पुनीत चौबे, पुष्पा चौबे, रेखा दीवान, स्वाति शर्मा, डीपी तिवारी, प्रतिची तिवारी, विजयलक्ष्मी शर्मा, सहित अनेक गण मान्य जन शामिल थे | इस अवसर पर विशेष रूप से सुखराम दास, राम छवि दास, रामेश्वर मिश्रा, राम तीरथ दास, राम प्रिया दास, हर्ष दुबे मीडिया प्रभारी निर्मल दास वैष्णव सहित अन्य लोग मौजूद रहें |
