महिला मोर्चा ने आबकारी विभाग का किया घेराव।

सुरेन्द्र मिनोचा

एमसीबी :- प्रदेश मे बिगत तीन माह से जहरीली शराब के सेवन से लोग काल कलवित हो रहे हैं।जिसको लेकर आज भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा प्रदेश संगठन के आह्वान पर तहसील कार्यालय के समक्ष एकत्रित हो भूपेश बघेल मुर्दाबाद के नारे लगाए गए एवं भाजपा महिला मोर्चा एवं भाजपा के कार्यकर्ता बंधु द्वारा रैली निकाल कर आबकारी कार्यालय के समक्ष पहुंच धरना व प्रदर्शन किया गया।

भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष प्रतिमा पटवा ने प्रदेश मे जहरीली शराब पीने से 2 लोगों की मौत के लिये प्रदेश की कांग्रेस सरकार को कसूरवार ठहराते हुए कहा कि जहरीली व विषयुक्त शराब पीने से जांजगीर-चाँपा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम अमोदा में 2 लोगों की मौत के लिये हजारों करोड़ रुपए का शराब घोटाला करने वाली भूपेश सरकार जिम्मेदार है।

महिला मोर्चा की कार्यकर्ता व नगर पंचायत अध्यक्ष सरोज यादव ने कहा कि विगत 3 माह पूर्व जांजगीर चांपा के ग्राम रोगदा में 3 परिवार जहरीली शराब से पूरी तरह उजड़ गये थे।इन परिवारों के आँसू सूख भी नहीं पाये थे कि ग्राम अमोदा की यह घटना सामने आयी है। दोनों मृतक किरण कुमार सूर्यवंशी और ललिता सूर्यवंशी अनुसूचित जाति से हैं।दोनों जहरीली शराब के सेवन से असमय काल के गाल में समा गये।भारतीय जनता पार्टी के द्वारा शासन व प्रशासन को अवैध शराब के कारोबार को रोकने के लिये कड़ी कार्रवाई करने के संबंध में छत्तीसगढ़ सरकार का ध्यान आकृष्ट कराया जा चुका है तथा भारतीय जनता पार्टी के द्वारा सड़क से लेकर सदन तक कई बार आंदोलन भी किया गाय लेकिन दुर्भाग्य है कि प्रदेश की भ्रस्ट और निकम्मी सरकार के संरक्षण में अवैध व जहरीली शराब का धंधा फल फूल रहा है।

आज के महिला मोर्चा के प्रदर्शन मे भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष अनिल केशरवानी, पूर्व विधायक श्याम बिहारी जायसवाल, वीरेंद्र सिंग राणा, रामलखन सिंग,मुकेश जायसवाल,राहुल सिंग,धर्मेंद्र पटवा,आलोक जायसवाल, मनीष सिंग,चंदन सिंग,मनोज केशरवानी,धीरेन्द्र विश्वकर्मा, विनोद गुप्ता,अर्जुन सोनी,मुकेश सोनी,रामरतन चौधरी ,अभजीत बड़जात्या सहित जिला के समस्त मंडल की भाजपा महिला मोर्चा से कविता दीवान,सुनीता सिंग,जया कर,मुनमुन जैन,कोमल पटेल,रेनू पाण्डेय,उषा वैष्णव ,प्रवीण सिंग,गीता देवी,मीरा यादव,हेमा सोनवानी,नमर्दा उपाध्याय, प्रतिमा बढ़ात्या,गौरी हथगेन, रेखा बोराल,मीनू सिंह ,शांति देवी,उर्मिला राव, गीता पासी,सुषमा देवी,मंजू देवी,नीतू सिंग आदि सैकड़ों कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।