सुरेन्द्र मिनोचा
बैकुंठपुर :- कोरिया पुलिस छत्तीसगढ़ द्वारा जिले में चलाये जा रहे समर्थ अभियान के तहत आमजनो को जागरूक करने के उद्देश्य से एक शार्ट फ़िल्म तैयार की गई है।यह शॉर्ट फिल्म ‘नशे की हालत में वाहन ना चलाने एवं वाहन चलाते समय फ़ोन का प्रयोग न करने’ पर आधारित है,जो कोरिया पुलिस द्वारा बनाई गई है।जिसमे यह संदेश दिया गया है कि नशे की हालत में वाहन चलाने से दुर्घटना हो सकती हैं जो जीवन को खतरे में डाल सकती हैं इस हेतु सभी को सुरक्षित और जिम्मेदार ड्राइव करना चाहिए, साथ ही मोबाइल फोन का प्रयोग डिस्ट्रैक्शन का कारण बन सकता है जिससे दुर्घटना हो सकती हैं।

सुरक्षित रूप से ड्राइव करने,ध्यानपूर्वक वाहन चलाने और मोबाइल फोन का प्रयोग ड्राइविंग के बाद करने की बात पर यह शॉर्ट फिल्म जोर डालती है।इस वीडियो के माध्यम से कोरिया पुलिस द्वारा आमजनों से अपील कर सुरक्षित वाहन चलाने एवं यातायात नियमों के पालन करने के महत्व को समझने का संदेश दिया जा रहा है। कोरिया जिले में चलाये जा रहे समर्थ अभियान में यातायात सुरक्षा के साथ-साथ अन्य भी विषयों पर आमजनों को जागरूक करने का कार्यक्रम निरंतर आयोजित किया जा रहा है। लगातार आयोजित किये जाने वाले इन कार्यक्रमों एवं प्रयासो के कारण यातायात दुर्घटना एवं अन्य अपराधो में निरंतर कमी आ रही है।

शहर, गांव, विद्यालय एवं आमसभाओ में कोरिया पुलिस द्वारा अपनी उपस्थिति दर्ज कर लोगो को जागरूक करने का कार्य किया जा रहा है।यातायात सुरक्षा को लेकर कोरिया पुलिस सजग है।पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल ने इस शार्ट फ़िल्म के माध्यम से आमजनों से अपील की है कि “यातायात नियम का पालन कर स्वयं की सुरक्षा करें।नशे की हालत में वाहन चलाना ओर वाहन चलाते समय सेल फोन का प्रयोग घातक परिणाम ला सकता है,यह हम सभी के लिए महत्वपूर्ण सुरक्षा संदेश है जो हम सभी को याद रखना चाहिए।
