निशुल्क युग साहित्य वितरण किया गया।

तखतपुर :- विद्या विस्तार केंद्र पंजीकृत संस्थान गायत्री परिवार तखतपुर के तत्वाधान में युग निर्माण योजना मथुरा से प्रकाशित युग साहित्य का निशुल्क वितरण 2 जुलाई गुरु पूर्णिमा से प्रारंभ किया गया है जो प्रत्येक रविवार को संख्या 4:00 बजे से 6:00 तक तखतपुर के विभिन्न वार्डों में वितरण किया जा रहा है ताकि घर-घर परम पूज्य गुरुदेव जी के विचार क्रांति अभियान के साहित्य पहुंचे साहित्य जिस घर में दिया जा रहा है उनसे यह निवेदन किया जा रहा है कि प्रतिदिन साहित्य का एक पृष्ठ स्वाध्याय जरूर करें पढ़ने के बाद किसी योग्य और पात्र व्यक्ति को दे ताकि ज्ञान का आलोक घर-घर पहुंच सके उक्त कार्यक्रम में नारायण प्रसाद पाली शिवराम गुप्ता ओमप्रकाश देवांगन गोपाल सिंह ठाकुर देवी सिंह ठाकुर सीताराम श्रीवास बृजमोहन चौहान योगेश साहू ईश्वर  भारती  रीना ठाकुर सरिता देवांगन बलदाऊ प्रसाद गुप्ता बलदाऊ प्रसाद कौशिक सीताराम श्रीवास मनोज श्रीवास मुन्ना साहू राजेश पटेल द्वारा समय-समय पर समय दान दिया जा रहा है विद्या विस्तार केंद्र गायत्री परिवार के व्यवस्थापक नारायण प्रसाद पाली ने बताया कि यह कार्यक्रम परम बंदिनीय माताजी एवं अखंड ज्योति के जन्म शताब्दी वर्ष 2026 के संदर्भ में घर-घर गुरुदेव माताजी के विचार पहुंच रहे हैं।