गरियाबंद :- घटना नवागढ़ पुलिस चौकी क्षेत्र की है।आज सुबह चिपरी निवासी, सुख चंद्र ध्रुव व उसका बेटा मनीराम ध्रुव घर पर मौजूद थे, उसी समय अचानक एक तेंदुए ने घर पर धावा बोलकर पिता पुत्र पर हमला कर दिया दोनों को गंभीर चोट आई हैं।

जिनका इलाज जिला अस्पताल में जारी है। मामले का चौंकाने वाला पहलु यह है की, हमले के बाद तेंदुआ घायल पिता पुत्र के घर के थोड़ी दूर आगे मृत मिला।

अवल की सूचना मिलते ही उपवन मंडल अधिकारी मनोज चंद्राकर वन हमले के साथ मौके पर पहुंचे घटना का जायजा ले रहे हैं। चंद्राकर ने कहा घायलों को इलाज कराया जा रहा है, वही मृत मिले तेंदुए के शव का पीएम कराया जा रहा है जिससे मौत के सही कारण का पता लगाया जा सकेगा।

