गजानंद कश्यप देवभोग
देवभोग- नेत्रदान पखवाड़ा मना कर नेत्रदान के लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया मितानीनो ने।
देवभोग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के नेत्र सहायक शेष नारायण पात्र के नेतृत्व में आज स्थानीय अस्पताल के अलावा स्वामी आत्मानंद स्कूल में नेत्रदान पखवाड़ा मनाया गया।इसके तहत नेत्र सहायक ने स्वामी आत्मानंद स्कूल के छात्रों का नेत्र परीक्षण किया।

उसके बाद अस्पताल प्रांगण में ब्लॉक में कार्यरत मितानिनो को नेत्रदान के प्रक्रिया व उसके महत्व के बारे में समझाया गया।नेत्रदान के लिए जागरूक करने मितानिनों ने संकल्प भी लिया।आयोजन में स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों के अलावा स्वामी आत्मानंद स्कूल के प्राचार्य गिरीश चंद्र बेहेरा का विशेष योगदान रहा।
