प्रदेश सरकार गरीबों का 16 लाख आवास छीनने के बाद अब प्रधानमंत्री को किसलिए खत लिख रहे है -योगेश्वर राजू सिन्हा।

महासमुंद :- भारतीय जनता पार्टी जिला उपाध्यक्ष योगेश्वर राजू सिन्हा ने कहा कि प्रदेश के 16 लाख गरीब परिवारों का आवास छीननेे वाली प्रदेश की कांग्रेस सरकार अब प्रधानमंत्री को पत्र किसलिए लिख रहें है? क्या प्रदेश सरकार ने यह मान लिया है कि उन्होंने गरीबों के आवास नहीं दिए। प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने यह कहकर गरीबों का आवास छीनकर अपने राजनीतिक ओछेपन का प्रदर्शन किया था कि इस योजना में प्रधानमंत्री शब्द जुड़ा है, इसलिए इसका पूरा पैसा प्रधानमंत्री दें। प्रधानमंत्री आवास का केन्द्रांश लौटा देने वाले मुख्यमंत्री बघेल अब केंद्र द्वारा राशि वापस ले लिए जाने का नया झूठ फैला रहे हैं और अपनी चला-चली की बेला में पत्र लिखकर प्रदेश की जनता को बरगलाने में लगे हैं। अपने पूरे कार्यकाल में चिठ्ठियाँ लिखकर अपने नाकारापन का ठीकरा केंद्र सरकार पर फोड़ने और अनर्गल प्रलाप करने के अलावा मुख्यमंत्री बघेल ने कुछ भी नहीं किया।

भाजपा जिला उपाध्यक्ष योगेश्वर राजू सिन्हा ने कहा किप्रधानमंत्री  मोदी को पत्र लिखने के बजाय मुख्यमंत्री अगर केंद्र सरकार और अपने ही मंत्री के लिखे पत्रों पर गौर कर लेते तो प्रदेश के गरीब परिवारों के सिर पर पक्की छत होती। उन्होंने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार को तीन केन्द्रीय मंत्रियों ने पत्र लिखकर पीएम आवास की स्वीकृति के लिए कहा था। दिनांक 01 सितंबर 2021 को केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने, 15 सितम्बर 2021 को केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने।