डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन भारतीय संस्कृति के संवाहक, शिक्षाविद एवं महान दार्शनिक थे।

राजिम:–. शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिजली में शिक्षक दिवस का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ शाला के प्राचार्य, शिक्षकों व छात्र छात्राओं के द्वारा डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन, छत्तीसगढ़ महतारी एवं मां सरस्वती के छाया चित्र पर दीप प्रज्जवलित एवं श्रीफल फोड़कर किया गया।इस अवसर पर शिक्षकों के लिए रोचक मनोरंजक कार्यक्रम छात्र छात्राओं के द्वारा रखे गए थे जिसमें नारियल फेंक प्रतियोगिता में रूद्र प्रताप साहू प्रथम स्थान एवं पूरन लाल साहू द्वितीय स्थान पर रहे वही मोमबत्ती जलाओ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर नरेंद्र कुमार वर्मा एवं द्वितीय स्थान पर विनय कुमार साहू रहे।सभी विजेता प्रतिभागी को छात्र-छात्राओं द्वारा पुरस्कृत किया गया।इस कार्यक्रम का संचालन 11वीं की छात्रा अर्पिता साहू व गीता साहू ने किया।स्वागत गीत हसीना निषाद व किरण निषाद द्वारा प्रस्तुत किया गया।इस अवसर पर संस्था के प्राचार्य पूरन लाल साहू ने कहा कि डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन भारतीय संस्कृति के संवाहक,प्रख्यात शिक्षाविद एवं महान दार्शनिक थे। उन्होंने आगे कहा कि गुरु श्रद्धा आस्था और. समर्पण का पर्याय है।भारतीय संस्कृति में गुरु का उच्च स्थान प्राप्त है।गुरु शिक्षा और संस्कार दोनों का केंद्र बिंदु है। दिनेश कुमार साहू व्याख्याता ने कहा कि माता पिता हमारे प्रथम गुरु होते हैं. गुरु के सानिध्य में जाने से जीवन की दिशा और दशा दोनों बदल जाते हैं। व्याख्याता नरेंद्र  वर्मा ने कहा कि प्रत्येक विद्यार्थी का एक लक्ष्य होना चाहिए।सकारात्मक सोच रखते हुए कार्य करने पर निश्चित सफलता मिलती है। व्याख्याता सत्या मिश्रा ने कहा कि गुरु ज्ञान रूपी प्रकाश से अज्ञानता रूपी अंधकार को दूर करता है। हमें अपने गुरुओं का सम्मान करना चाहिए। नकुल राम साहू शिक्षक ने कहा कि जीवन मे संस्कार का बहुत महत्व है।संस्कार विहीन मनुष्य पशु के समान होते है। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों द्वारा सभी शिक्षकों को कलम व प्रतीक चिन्ह भेंट किया गया।वही शाला के प्राचार्य द्वारा शिक्षकों को श्रीफल व कलम भेंटकर उनका सम्मान किया गया।।इस मौके पर प्राचार्य पूरन लाल साहू,व्याख्याता दिनेश  साहू,विनय  साहू,नरेन्द्र वर्मा,सत्या मिश्रा, नकुल राम साहू,रुद्रप्रताप साहू भृत्य आकाश सूर्यवंशी एवं छात्र छात्राएं उपस्थित थे।