स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल दुर्गुकोंदल में शिक्षक दिवस का आयोजन।

दुर्गुकोंडल :- विकास खण्ड दुर्गुकोंडल अंतर्गत शासकीय स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय दुर्गुकोंदल में सभी छात्र-छात्राओं के द्वारा प्राचार्य महोदय के मार्गदर्शन से शिक्षक दिवस का आयोजन किया गया जिसमे सबसे पहले मां सरस्वती, और डॉ. सर्वपल्ली राधा कृष्णन  की प्रतिमा की पूजन अर्चन कर कार्यक्रम प्रारंभ किया गया उसके बाद विद्यार्थियों द्वारा सभी शिक्षकों का तिलक लगाकर स्वागत किया गया शिक्षकों के लिए मनोरंजन भी रखा गया था जिसमे म्युजिकल् चेयर, आदि गेम्स रखे गए थे। साथ ही सभी शिक्षकों को बच्चों के द्वारा पेन देकर सम्मानित किया गया। और विद्यार्थियों के द्वारा भाषण, नृत्य आदि प्रस्तुत किया गया। और संस्था के प्राचार्य एसडी दास के द्वारा छात्र-छात्राओं को शिक्षक दिवस के अवसर पर कहा की सबसे पहले डॉ. सर्वपल्ली राधा कृष्णन जी के बारे मे बताया और कहा शिक्षक हमारे जीवन से स्तंभ होते हैं। वह अपना समय देकर हमारे जीवन को संवारते हैं और आगे बढ़ाते हैं। शिक्षक ना सिर्फ हमें शिक्षा देते हैं बल्कि वह हमेशा हमें अच्छा इंसान बनाने की कोशिश करते रहते हैं। साथ ही सभी को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं देते हुवे सभी विद्यार्थियों को अच्छे से पढ़ायी करने और सभी अच्छे अंक से पास हो और अपने माता- पिता के साथ साथ स्कूल का भी नाम रोशन करे। शिक्षक दिवस समारोह आयोजन करने मे प्रोमिता साहा, शाहिल नागवंशी, छाया कोरेटि, शृष्टि रोबिनसं, सरिता सिन्हा, विश्राम टोप्पा, लक्षिता जैन, दीप्ति, डिम्पल उसन्डी, उमेश सलाम, देव , खुशबू कोमरा, पवन, सभी कक्षाओं के नायक-नायिकाओं, और संपूर्ण विधार्थीगण का सहयोग रहा। इस अवसर संस्था के प्राचार्य एसडी दास, और समस्त शाला परिवार उपस्थित हुए l