
कैथल (कृष्ण प्रजापति): – भारतीय रैडक्रास सोसायटी कैथल के सचिव रामजीलाल ने बताया कि श्वेता रॉयल पब्लिक स्कूल पूण्डरी में मंदबुद्वि बच्चों को शिक्षित करने हेतू स्कूल खोला गया है जिसमें मंद्व बुद्वि एवं मूक बधिर बच्चे शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। डॉ. मुकेश अग्रवाल, महासचिव, भारतीय रैडक्रास सोसायटी राज्य शाखा हरियाणा ने अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि मूक-बधिर छात्रों को पढाने के लिए ब्रेल लिपि और सांकेतिक भाषा के माध्यम से विशेष शिक्षा देने के लिए जिला कैथल में उक्त स्कूल रैडक्रास सोसायटी कैथल के सहयोग से स्थापित किया हुआ है जिससे कि उन्हें किसी भी प्रकार की दिक्कत ना हो। डॉ. मुकेश अग्रवाल ने सभी अभिभावकों व कैथल जिले की सभी स्वैच्छिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों से अपील करते हुए कहा कि वे पूर्व की भांति अपना भरपूर सहयोग प्रदान करें एवं अपने आस-पडोस एवं वार्डो में मंदबुद्वि एवं मूक बधिर बच्चों की ज्यादा से ज्यादा पहचान करके उक्त स्कूल में रजिस्ट्रेशन करवाने हेतू प्रोत्साहित करें जिससे कि बच्चों को शिक्षित करके उनका भविष्य उज्ज्वल बनाया जा सके।उन्होंने कहा कि जो बच्चे
मंद्वबुद्वि हैं, जो न चल सकते है, न उठ व बैठ सकते है, न बोल सकते हैं, निगाहें भी नही ठहरती, सेरीब्रल पॉलिसी नामक रोग से ग्रस्त ऐसे जन्मजात दिमागी दिव्यांग बच्चों को स्वस्थ कर रही है, बच्चों को नई राह दिखा रही है, उन्हें इस रोग के ईलाज सम्बन्धी उपकरण/खिलौनो के माध्यम से प्रशिक्षण उपलब्ध करवाती है। अग्रवाल ने कहा कि जिला रैडक्रास सोसायटी कैथल दिन-प्रतिदिन अग्रसर है, नए रैडक्रास भवन की बिल्डिग के निर्माण का कार्य शुरू हो चुका है, नए रैडक्रास भवन की बिल्डिंग का निर्माण करके उक्त बिल्डिंग में वृद्व आश्रम, फिजियोथ्रेपी सैन्टर एवं दिव्यांग पुर्नवास केन्द्र स्थापित करके जरूरतमंद, गरीब एवं असहाय व्यक्तियों की सहायतार्थ केन्द्र स्थापित करके उनको उचित सुविधा मुहैया उपलब्ध करवाई जाएगी।
