
मुड़ागांव(कोरासी) :- छुरा विकास खण्ड के ग्राम पंचायत अकलवारा के आश्रित ग्राम फिंगेश्वरी के कमारपारा प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला के छात्र छात्राएं शाला मे किचड़ भरे रास्ते से पार कर प्रवेश करते आ रहे है,स्कूल के गेट के पास बारिश के दिनो मे दो तीन फिट पानी भर जाता हैऔर बारिश थम जाने से किचड़ मे तबदील हो जाता है बारिश मे छात्र छात्राएं किचड़ युक्त गंन्दा पानी किचड़ पार कर शाला मे प्रवेश

करते है कई छात्र छात्राएं का स्कूल ड्रेस किचड़ से गंन्दा हो जाते है यहां पढ़ने वाले छात्र को किचड़ भरे रास्ते के पार कर शाला मे जाना पड़ता है जिससे स्कूल ड्रेस भी खराब हो जाता है जिससे छात्र छात्राओं को भारी समस्या हो रही है इस समस्या को देखते हुए ग्रामीणों ने स्कूल गेट से शाला तक रोड निर्माण के लिए विभाग को शिकायत कुछ वर्षों से करते आ रहे है लेकिन विभाग इस ओर ध्यान नही दे रहे है ग्रामीणों ने शासन प्रशासन से मांग की है की स्कूल गेट से शाला प्रागंण तक रोड बनाने की मांग की है।
