
तखतपुर :- गायत्री तीर्थ शांतिकुंज हरिद्वार द्वारा चलाए जा रहे वृक्ष गंगा अभियान योजना अंतर्गत गायत्री परिवार शाखा तखतपुर द्वारा आज बेलपान में 108 बेल पौधा रोपण संकल्प का शुभारंभ विधायक महोदय के कर कमल द्वारा बेल पौधा रोपण कर शुभारंभ किया गया शिव मंदिर परिसर में कार्यक्रम में अपना विचार व्यक्त करते हुए डॉक्टर रश्मि आशीष सिंह विधायक एवं संसदीय सचिव ने कहा वृक्ष जीवन के लिए अत्यंत आवश्यक है प्रत्येक व्यक्ति को पौधा रोपण करना चाहिए और उसकी सुरक्षा भी करनी चाहिए परम पूज्य गुरुदेव पंडित राम शर्मा आचार्य जी के सभी योजना अलौकिक योजना है इनका आम लोगों को लाभ उठाना चाहिए कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि धन शाय बैगा उप जोनल कार्यालय प्रभारी गायत्री परिवार बिलासपुर ने कहा किगुरुदेव जीके योजना के तहत जिला में अधिक से अधिक पौधा रोपण कर सुरक्षा का प्रयास किया जा रहा है,
कार्यक्रम के अध्यक्षता कर रहे मंडी अध्यक्ष गरीब यादव ने भरपूर सहयोग करने का आश्वासन दिया कार्यक्रम में जनपद पंचायत अध्यक्ष राजेश्वरी जुगल किशोर कौशिक सुरेश ठाकुर सुनील शुक्ला स्वारत्थ मरावी डॉ मनोज मंडल सुरेंद्र जयसवाल योगेश साहू देवी सिंह ठाकुर मूलचंद कौशिक राम कौशिक सुखदेव कौशिक राधे पटेल रामचंद्र पटेल रतिराम पटेल व्यास नारायण डडसेना शिवराम गुप्ता बलदाऊ प्रसाद गुप्ता हेमंत कश्यप एवं बड़ी संख्या में माताएं बहने युवा साथी उपस्थित रहे, कार्यक्रम का संचालन नारायण प्रसाद पाली द्वारा किया गया आभार प्रदर्शन योगेश साहू द्वारा किया गया।
