टीचर्स एसोसिएशन ने जिला शिक्षा अधिकारी से मुलाकत की।

राजिम :--छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन जिला रायपुर द्वारा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश सोनकला के नेतृत्व में नवनियुक्त रायपुर जिला शिक्षा अधिकारी श्री हिमांशु भारतीय जी का पुष्प गुच्छ भेंटकर स्वागत किया गया तथा विगत वर्ष अक्टूबर – नवंबर 2022 में सहायक शिक्षक से प्राथमिक प्रधान पाठक में पदोन्नत पश्चात प्रतीक्षा सूची से तत्काल पात्र सहायक शिक्षकों को प्राथमिक प्रधानपाठक पद पर नियुक्ति करने की मांग का ज्ञापन सौंपा गया, साथ ही GPF पासबुक संधारण एवम् सर्विस बुक संधारण हेतु ब्लॉक स्तर पर शिविर लगाने,बीएलओ व अभिहित अधिकारी की नियुक्ति स्थानीय स्तर पर नियुक्त करने की मांग , परीक्षा अनुमति प्रतिमाह नियमित रूप से शिक्षक संवर्गों को प्रदान करने की मांग की गई, जिस पर सभी मांगों पर शीघ्र निराकरण करने की उनके द्वारा कही गई।
मिलने वाले प्रतिनिधिमंडल में ओमप्रकाश सोनकला, योगेश ठाकुर, सुखनंदन साहू, जितेंद्र मिश्रा, पूरनलाल साहू, कन्हैया कंसारी, गोपाल वर्मा, हरिश दीवान, रविन्द्र सांग सुरतान, बुद्धेश्वर बघेल, मनोज मुछावर, रुद्र नारायण तिवारी, बसंत साहू सहित जिला व ब्लॉक पदाधिकारीगण उपस्थित थे।