नचले इंडिया सीजन 7 में छाए लव डांस एकेडमी कैथल के बच्चे l 

कैथल-कृष्ण प्रजापति

कैथल/हरियाणा :- स्कूल स्पोर्ट्स एंड कल्चर एक्टिविटी फेडरेशन ऑफ इंडिया रजि., एसोसिएशन व जम्मू-कश्मीर एंड इंडियन ओलंपिक एसोसिएशन द्वारा गत 26-27 अगस्त को जम्मू के गांधीनगर स्थित टीचर्स ऑडिटोरियम में 7 वें नचले इंडिया सीजन-7 नेशनल डांसिंग व सिंगिंग कंपटीशन का आयोजन किया गया जिसमें हरियाणा, पंजाब, जम्मू सहित अनेक राज्यों के करीब 260 बच्चों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में कैथल की लव डांस एकेडमी के 20 बच्चों ने भी भाग लिया और अपनी डांस परफॉर्मेंस में पूरा दमखम दिखाया और 13 गोल्ड मैडल, 6 सिल्वर और एक ब्रॉन्ज मैडल झटके। अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाकर बच्चों ने कैथल व हरियाणा का नाम रोशन किया। गत 25 अगस्त को 20 बच्चे, बच्चों के पेरेंट्स, अकेडमी का स्टाफ सहित टोटल 50 लोग कैथल से जम्मू नेशनल लेवल डांस व सिंगिंग कंपटीशन के लिए गए थे जिसमें कैथल के बच्चों ने अलग-अलग आयुवर्गो में 13 गोल्ड मैडल प्राप्त हुए, 6 सिल्वर मैडल जीते और एक ब्रोंज मैडल जीतकर कैथल जिले व लव डांस अकेडमी का नाम रोशन किया। कार्यक्रम के कुलदीप हांडा एसपी, ममता शर्मा एसपी, डीएसपी पूजा निझावन ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की और विजेता बच्चों को प्रमाण-पत्र देकर व मैडल पहनाकर सम्मानित किया। प्रोग्राम के बाद सभी पेरेंट्स व बच्चे मिलकर माता वैष्णो देवी जी के दर्शन के लिए गए। गत दिवस कैथल पहुंचने पर बच्चों के अभिभावकों व कैथल वासियों ने बच्चों का फूल मालाएं डालकर व ढोल बजाकर स्वागत किया। एकेडमी संचालक लव शर्मा ने बताया कि 25 को रात्रि 10 बजे कैथल से बस को प्रसिद्ध समाजसेवी व जेजेपी के वरिष्ठ नेता पाला राम सैनी ने ध्वजा दिखाकर व नारियल फोड़कर रवाना किया था और सभी को गोल्ड मैडल जीतने व प्रतिभा का जलवा बिखेरने का आशीर्वाद बच्चों को दिया था जिसके फलस्वरूप एकेडमी के बच्चों ने ऐसी प्रतिभा दिखाई कि सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस मौके पर स्कूल स्पोर्ट्स एंड कल्चरल एक्टिविटी एसोसिएशन के नेशनल सेक्रेटरी जोगेंद्र वर्मा, गुलशन रत्न, सुरेंदर बालू, कृष्ण टीक, माणिक, अनिल, कैलाश शर्मा, मीनाक्षी शर्मा, कामनी शर्मा, शमा धीमान, गर्व, वत्सल, राहुल, पूनम, मैना, रीती करनाल, ईप्सा समाना, भावना आदि मौजूद रही।

सेलेक्टिड बच्चे लेंगे इंटरनेशनल कॉम्पिटिशन में भाग-लव शर्मा

वहीं बातचीत करते हुए एकेडमी संचालक लव शर्मा ने कहा कि सभी बच्चों का एकेडमी में सामूहिक स्वागत के लिए कल कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा और सभी को कैथल में पहुंचने पर सम्मानित भी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बच्चों में काफी उत्साह है और कई बच्चों का घरों पर पहुंचने पर भी भव्य स्वागत हुआ है। लव शर्मा ने कहा कि उनकी अकादमी के बच्चे इससे पहले भी जिला, स्टेट और नेशनल लेवल पर अनेक मेडल जीत चुके हैं और अब इनमें से सेलेक्ट होने वाले बच्चे इंटरनेशनल प्रतियोगिता में भाग लेंगे।