राजिम :- गरियाबंद जिला स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलंपिक टूर्नामेंट के खो खो प्रतियोगिता में फिंगेश्वर ब्लॉक के श्यामनगर की बालिका टीम ने छुरा ब्लॉक की टीम को हराकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। श्यामनगर की टीम ने अपनी विपक्षी टीम छुरा ब्लॉक को 6-0 से हराकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रथम स्थान प्राप्त कर घर लौटने पर ग्राम श्यामनगर में जिला पंचायत सदस्य चंद्रशेखर साहू, सरपंच दुर्गाछन्नू साहू, पूर्व उपसरपंच प्रकाश साहू ने तिलक लगाकर व मुंह मीठा कर बधाई व उज्ज्वल भविष्य कि शुभकामनायें दी। इस दौरान डायमंड साहू, विक्रांत साहू, विपिन साहू, ज्ञानचंद साहू, हरिशंकर निषाद, सागर वैष्णव, हेमंत साहू, दीपक साहू सहित ग्रामवासी उपस्थित रहे।
