राजिम :- मोदी सरकार द्वारा एलपीजी के कीमतों को कम करने के फैसले को राजिम विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी रोहित साहू ने सराहनीय बताया है, उन्होंने कहा कि मोदी सरकार हमेशा देश का भला करने की कोशिश में कदम बढ़ाती है। वह मंगलवार को केंद्रीय मंत्रीमंडल की बैठक में देश भर के सामान्य उपभोक्ताओं के लिए 200 रूपये व उज्जवला योजना के उपभोक्ताओं के लिए एलपीजी सिलेंडर के दाम 400 रुपए कम करने का फैसला किया। मोदी सरकार के इस फैसले का हर कोई स्वागत कर रहा है। इस फैसले को लेकर रोहित साहू ने कहा कि सामान्य उपभोक्ताओं को 200 रुपए की कमी के साथ ही उज्जवला योजना के अंतर्गत मिलने वाले 200 रुपये की सब्सिडी को बढ़ाकर 400 रुपये कर दिया गया है। यह राखी के उत्सव पर देश के पीएम द्वारा देश की करोड़ों बहनों के लिए सौगात है साथ ही उन्होंने कहा कि यह बहुत हर्ष का विषय है कि उज्जवला योजना के तहत 75 लाख नए गैस कनेक्शन दिए जाएंगे। देश में अब तक 9.5 करोड़ से अधिक गैस कनेक्शन मोदी सरकार दे चुकी है। भाजपा प्रत्याशी ने कहा कि आज देश के लगभग हर घर में एलपीजी कनेक्शन हैं। यानी लगभग 33 करोड़ कनेक्शन हैं। उन्होंने कहा कि 2014 में एलपीजी के कनेक्शन लगभग 9 करोड़ थे जब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पहली बार पदभार संभाला था, तब से लेकर आज तक महिलाओं के लिए दिए जाने वाले गैस कनेक्शन में बड़ी संख्या में वृद्धि हुई है। रोहित साहू ने कहा कि विपक्ष में मोदी सरकार के इस फैसले को लेकर खलबली मच चुकी है। उन्हें जनता के लिए खुशी नहीं है बल्कि यह दुखी है कि मोदी सरकार यह सराहनीय कदम कैसे उठा रही है इसका दुख है।
