
नवापारा राजिम :- समीपवर्ती आदर्श ग्राम सुंदरकेरा के शासकीय प्राथमिक विद्यालय में रक्षाबंधन उत्सव बहुत ही धूमधाम से मनाया गया|भाई बहन की पवित्र प्रेम को समर्पित इस त्यौहार में एक ओर सामाजिक एवम सांस्कृतिक मूल्यों को जीवित रखने का संकल्प लिया गया वहीं दूसरी ओर विद्यालय प्रांगण के पेड़ पौधों को रक्षा सूत्र बांधकर प्रकृति वंदन का संदेश दिया, इस गरिमामयी कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में लक्ष्यदेवी साहू आंगनबाड़ी कार्यकर्ता थे,
अध्यक्षता कन्हैया कंसारी प्रभारी प्रधान पाठक माध्यमिक विद्यालय सुंदरकेरा ने किया, विशेष अतिथि के रूप में मनोज साहू प्रभारी प्रधान पाठक, सुधेराम ध्रुव, धरम सिंग ध्रुव, चंद्रकिरण ध्रुव एवम रेवती रमन गिलहरे थे|इस कार्यक्रम में विद्यालय में अध्ध्यनरत भैय्या बहनों में खूब उत्साह दिखा, बहनों ने अपनी अपनी थाल को राखी, फूल, गुलाल, मिठाई एवम दीपक से सजाया तत्पश्चात सभी बहनों ने अपने अपने भाईयों एवम स्कुल के सभी शिक्षकों की आरती उतारकर, रोली गुलाल के टीके लगाए, और उसके बाद अपने हाथों से बनाई रंग बिरंगी राखियाँ अपने भाइयों की कलाई पर बांधकर मुँह मीठा कराया, फिर भाइयों ने आशीर्वाद प्रदान करके, उनकी रक्षा करने का संकल्प लिया|कार्यक्रम के संदर्भ में बताते हुए कार्यक्रम प्रभारी सहायक शिक्षक श्रवण साहू ने कहा कि, शनिवार को होने वाले “बेग-लेश डे” में बच्चों ने जो राखियाँ बनाए थे उसी राखी को बाँधा गया साथ ही साथ प्रकृति संरक्षण के उद्देश से विद्यालय प्रांगण के पेड़ पौधों को रक्षा सूत्र बांधकर एक नया संदेश दिया।
