
राजिम:- भाजपा ने 21 प्रत्याशी की घोषणा करने के बाद मछुआरा समाज को कही से भी टिकिट नही देने पर छत्तीसगढ़ निषाद समाज के युवा प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष व मछुआरा समाज के प्रदेश सगठन मंत्री शरद पारकर ने कहा आज तक छत्तीसगढ़ में भाजपा ने कभी भी विधानसभा व लोकसभा क्षेत्र के लिए टिकिट नही दी । और पिछली विधानसभा चुनाव में कांग्रेस से 1 टिकिट दिया गया जिससे समाज का वोट कांग्रेस में चला गया उसे भारतीय जनता पार्टी को बहुत बड़ा नुकसान हुआ । मछुआरा समाज छत्तीसगढ़ में 23 लाख से भी ज्यादा निवास करते है आज समाज का युवा वर्ग भाजपा से जुड़े हुए है लेकिन जिस प्रकार टिकिट वितरण हुवा राजिम विधानसभा के साथ साथ 21 विधानसभा के लोग निराश हुये ,भाजपा से जुड़े लोगों को उम्मीद थी कि राजिम विधानसभा या अभनपुर विधानसभा से टिकिट मछुआरा समाज को मिलेगी यहां तक की उत्तरप्रदेश से कैबिनेट मंत्री डॉ संजय निषाद को बुलाकर राजिम विधानसभा में बड़ा निषाद समाज का कार्यक्रम किया गया। अब देखना बाकी है कि किया समाज को कांग्रेस व भाजपा से कितने टिकिट मिलती है। जो सरकार बनाने में बड़ी भूमिका निभाएगी।
