साप्ताहिक बाजार रेंगा डंडी में चलाया गया पखांजूर पुलिस द्वारा जागरूकता अभियान l 


पखांजूर- पुलिस अधीक्षक महोदय कांकेर दिव्यांग पटेल के आदेशानुसार एवं अति.पुलिस अधि.प्रशांत शुक्ला एवं अनु.अधि.पुलिस पखांजूर रवि कुजूर के मार्ग दर्शन पर आज दिनांक पखांजूर रेंगाडंडी साप्ताहिक बाजार में गांव मे किसी प्रकार के कोई महिला, बाल सम्बंधित अपराध होने पर थाना को तत्काल सूचित करने समझाया गया साथ ही गॉव मे कोई संदेही व्यक्ति घूमने पर सूचित करने,साइबर अपराध से बचने ,यातायात नियमों का पालन करने, मोटर साईकल चलाते समय हेलमेट पहनने ग्रामीण जनों को समझाइश दिया गया साथ मे आस पास के गांव के सैकड़ो ग्रामीण मौजूद थे,क्यों कि साप्ताहिक बाजार होने के कारण दूर दूर से ग्रामीण बाजार आये थे।