सर्व आदिवासी समाज का नाम लेकर भाजपा कर रही राजनीति-पुड़ो।

बिप्लब कुंडू

पखांजूर –माचपल्ली के धर्मान्तरित ग्रामीण के शव को पखांजूर के वार्ड एक मे दफनाने की घटना के बाद विगत दिनों से लगातार पखांजूर में विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है।जिस तारतम्य मे दिनाँक 21 अगस्त को पखांजुर में हुए विरोध प्रदर्शन में सर्व आदिवासी समाज के नेतृत्व में प्रदर्शन का जिक्र किया जा रहा है।जिसे खंडन करते हुए सर्व आदिवासी समाज ब्लाक इकाई पखांजुर के अध्यक्ष सियाराम पुड़ो और उपाध्यक्ष मैनी कचलामी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी किया है।पदाधिकारीओ ने लिखा है कि भाजपा और आरएसएस सर्व आदिवासी समाज के नाम से राजनीति कर रही है जो गलत है।पखांजूर में हुए कार्यक्रम से सर्व आदिवासी समाज का किसी भी प्रकार का ताल्लुकात नही होने का जिक्र विज्ञप्ति में किया गया है।आगे लिखा है कि सर्व आदिवासी समाज निष्पक्ष रहकर काम करती है।मरे हुए आदमी के नाम से भाजपा,आरएसएस राजनीति करना गलत है अशोभनीय है।
गौरतलब है कि 3 अगस्त को माचपल्ली के रहने वाले दीपक पददा की मौत के बाद गांव के ग्रामीणों ने अंतिम संस्कार का विरोध किया था जिसके बाद से गांव के ग्रामीणों ने प्रशासन की मदद से पखांजुर नगर पंचायत के वार्ड एक मे आबंटित कब्रिस्तान में देर रात को दफना दिया था।जिसके बाद से लगातार पखांजूर में माहौल गरमा गया है।और लगातार विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है।जिस पर शुरू से ही वार्डवासीओ समेत भाजपा के कुछ नेता सक्रिय रहे है।ऐसे में 21 अगस्त को पखांजूर में भी विरोध प्रदर्शन हुआ।जिसमें सर्व अदिवासी समाज पदाधिकारियो ने कहा कि उक्त कार्यक्रम से समाज का कोई लेना देना नही है।