घर में घुसकर युवती पर जानलेवा हमला के मामले में पुलिस को मिला बड़ा सुराग।

घरघोड़ा :- घरघोड़ा थाना क्षेत्र के वार्ड 4 में कुछ दिनों पूर्व एक युवती पर धारदार हथियार से वॉर करने की घटना सामने आई थी, जो वार्ड 3 के पूर्व पार्षद की रिश्तेदार है, पर जानलेवा हमला किया गया था। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसडीओपी दीपक मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी शरद चंद्रा के नेतृत्व में पुलिस पूरी घटना क्रम पर नजर बनाए हुए थी। घरघोड़ा पुलिस ने अलग अलग स्थानों से संदिग्धों को हिरासत में लेने के लिए रात भर पुलिस की धरपकड़ चलती रही, वही पुलिस ने 4 संदिग्धों को पकड़कर घरघोड़ा थाना ले आई है और पूछताछ जारी है। सूत्रों से प्राप्त जानकारी पुलिस मामले को लेकर बहुत जल्दी खुलासा कर सकती है।