तुम बीच में कौन होते हो बोलने वाला कहकर गालीगलोच कर जान से मारने की धमकी

तुम बीच में कौन होते हो बोलने वाला कहकर गालीगलोच कर जान से मारने की धमकी

आनंद भोई महासमुंद।थाना महासमुंद अंतर्गत ग्राम लभरा खुर्द में तुम बीच में कौन होते हो बोलने वाला कहकर गालीगलोच कर जान से मारने की धमकी.
पुलिस ने बताया कि 30 मार्च 21 के रात्रि 08/00 बजे शिव कुमार बंजारे रावण भाठा के पास प्राथमिक स्कूल के सामने खडा था कि रावण भाठा में रावण के निचे बने चौबूतरा में उसके गांव का सोहन लाल कन्नौजे एवं नोहर चन्द्राकर, कैलाश साहू के साथ बैठा था जो सोहन लाल कन्नौजे के द्वारा गांव के पारा मोहल्ला के महिलाओं को गंदी गंदी गाली गलौच कर रहा था एवं बुलाने की बात कर रहा था, जिसे सूनकर वह सोहन के पास गया और सोहन को बोला की तुम पारा मोहल्ला के महिलाओं को क्यो गाली गलौच कर रहे हो बोला तब सोहन उसे भी तुम बीच में कौन होते हो बोलने वाला कहकर उसे भी गंदी गंदी गाली देते हुये जान से मारने की धमकी देते हुये जो करना है कर लो कहते हुये अपने घर भाग गया.
तब वह उक्त घटना की सूचना गांव के कोटवार एवं सरपंच, उप सरपंच को दिया. मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।