पुरानी रंजिश पर जान सहित मारने की धमकी देकर मारपीट
आनंद भोई बागबाहरा।थाना बागबाहरा अंतर्गत ग्राम बकमा में पुरानी रंजिश पर जान सहित मारने की धमकी देकर मारपीट करने पर मामला दर्ज किया गया है.पुलिस ने बताया कि मोहन जोल्हे का फोटो स्टुडियो की दुकान है। 29 मार्च 2021 को होली त्यौहार होने की वजह से दुकान बंद कर चौक में धीरज बाघ के साथ बातचीत करते खडा था कि उसी समय घुंचापाली का सागर विश्वकर्मा अपने साथी टोंगोपानी निवासी कुंजन साहू के साथ आया और पुरानी रंजिश पर जान सहित मारने की धमकी देकर मां बहन की गंदी गंदी गाली गलौच कर दोनों एक राय होकर हाथ मुक्का से मारपीट किये सागर विश्वकर्मा हाथ में कडा पहना था जिस वजह से उसके दाहिने आंख के नीचे हाथ की कड़ा लगने से काफी गहरा चोट लगा है व बांये दाढी में ,गाल, बांये कमर में चोट लग कर दर्द हो रहा है। घटना की बीच बचाव धीरज बाघ द्वारा किया गया, उसके बाद धीरज बाघ के साथ अपने घर मनबाय गया तो सागर विश्वकर्मा, कुंजन साहू माफी मांगने के बहाने पीछे-पीछे घर तक आ गया और घर के पास पुन: उसके साथ मारपीट किये।
बीच-बचाव करने उसका बडा भाई गौतम जोल्हे, मां श्यामकुंवर जोल्हे आये जिनके साथ भी दोनों गाली गलौज, मारपीट किये है। मारपीट से बडे भाई गौतम जोल्हे एवं मां श्यामकुंवर को चोट लगी है। घटना को धीरज बाघ के अलावा भूरी बाई भारद्वाज व अन्य लोग देखे-सुने व बीच-बचाव किये है। सागर विश्वकर्मा व कुंजन साहू द्वारा मां बहन की गंदी गंदी गाली गलौज किया है जो उसे सुनने में बुरा लगा है।मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपीयों के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।
