*नीलम चंद्राकर को बनाया गया उत्तरप्रदेश मोहबा(झांसी)जिला का चुनाव प्रभारी*

मुकेश कश्यप@कुरुद:-आज छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आदेशानुसार उत्तरप्रदेश में होने वाले जिला पंचायत चुनाव के लिए धमतरी जिला पंचायत के पूर्व सदस्य नीलम चन्द्राकर को मोहबा (झांसी )जिला का प्रभार दिया गया है जो कि उनके लिए एक बड़ी जिम्मेदारी के रूप में मिली है ।2018 चुनाव के बाद उनकी लोकप्रियता और कार्यशैली को देखते हुए उन्हें यह बड़ी जिम्मेदारी प्रदेश कांग्रेस कमेटी के द्वारा दी गयी है।
विदित है कि नीलम चंद्राकर को जिला पंचायत चुनाव में काफी अनुभव रहा है ,जिसका लाभ लेने के लिए पार्टी ने बड़ी जिम्मेदारी उनको सौंपी है।तत्पश्चात रायपुर राजीव भवन पहुँचकर प्रदेश काँग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष गिरीश देवांगन से दिशानिर्देश और मार्गदर्शन लिया जो कि उत्तरप्रदेश के मोहबा जिला में कुल 14 जिला पंचायत क्षेत्र है जिसमें सभी जिला पंचायत क्षेत्रो में नेताओ एवं कार्यकर्ताओ के साथ बैठक लेकर प्रत्याशी चयन किया जाएगा जिसके पश्चात 4 अप्रैल को सभी चयनित प्रत्याशियों को लेकर नामांकन की प्रकिया पूरी कराई जायेगी जिसके बाद चुनाव प्रचार का आगाज शुरू हो जाएगा ।
जिला पंचायत चुनाव को सफल और विजयी बनाने के लिए नीलम चंद्राकर के साथ योगेश साहू पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष , चन्द्रप्रकाश देवांगन सचिव युवा कांग्रेस विधानसभा कुरुद , योगेश साहू भुसरेंगा अध्यक्ष एनएसयूआई विधानसभा कुरुद ,मनीष साहू मीडिया प्रभारी एनएसयूआई विधानसभा कुरुद व राकेश चन्द्राकर के साथ उत्तरप्रदेश जिला मोहबा (झांसी) जिला के लिए रवाना हुए ।
