
सुरेन्द्र मिनोचा
मनेन्द्रगढ़ :- छत्तीसगढ़ प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के जन्मदिन के मौके पर युवा कांग्रेस मनेंद्रगढ़ द्वारा “भूपेश है तो भरोसा है” संबंधित हितग्राही कार्ड का रजिस्ट्रेशन करवाया गया,इस मौके पर काफी संख्या में युवाओं ने हितग्राही कार्ड भर कर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के पास जमा किया। युवा कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने इस मौके पर उपस्थित जनों को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा जनहित में चलाई गई विभिन्न योजनाओं के संबंध में विस्तार से जानकारी दी एवं उनका लाभ उठाने की अपील की।इस अवसर पर युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष हाफिज मेमन,स्वप्निल सिन्हा, सौरभ गुप्ता, मुजाहिद, मोती सिंह, भावेश, मेहुल यादव, सौरभ जायसवाल, संकेत शर्मा सहित काफी संख्या में कार्यकर्त्ता मौजूद रहे।
