प्रतापपुर :- पूरे श्रावण मास में शंकर घाट अंबिकापुर एवं दूर-दूर से जल अभिषेक हेतु जलेश्वर नाथ शिवपुर धाम मे आने वाले शिव भक्त कांवरियों की सेवा हेतु भोजन ,जलपान, दवाइयो एवं रात्रि ठहरने की व्यवस्था फैशन हाउस एवं मां समलेश्वरी पैट्रोल पम्प के संचालक आशीष गोयल एवं अजीत शरण सिंह के नेतृत्व में निशुल्क पंडाल लगाकर कदमपारा चौक प्रतापपुर में पूरी व्यवस्था निस्वार्थ भाव से सावन माह के प्रारंभ से ही आने वाले शिव भक्त कांवरियों की पूरी सेवा की जा रही है।

जैसा की सभी को मालूम है की प्रतापपुर के पास लगभग चार किलोमीटर की दूरी शिवपुर में ऐतिहासिक शिवालय है जो की जलेश्वर नाथ के नाम से प्रसिद्ध है आसपास के एरिया में इसकी बहुत बड़ी मान्यता है जहां प्रतिवर्ष सावन के माह में शिव भक्त शंकर घाट अंबिकापुर से एवं अन्य जगह से आने वाले जैसे कि पारवतीपुर, हरिहरपुर, भैसामुडा, सरहरि, दौनकरा एवं आसपास के सभी ग्रामीण इलाकों से शिव भक्त सारा शोर महानदी से जल उठाकर जलेश्वर नाथ में जल अभिषेक करते हैं रास्ते में भी कहीं- कही पर निशुल्क जलपान एवं भोजन की व्यवस्था की जाती है
चारों तरफ से आने वाले शिव भक्त कांवरिया लगभग प्रतापपुर होकर ही जाते हैं विशेष कर रविवार रात्रि में प्रतापपुर विश्राम कर अगले दिन सोमवार सुबह-सुबह जल अभिषेक करते हैं यह परंपरा कई सालों से चली आ रही है धीरे-धीरे शिव भक्त कांवरियों की संख्या बढ़ती जा रही है । सोमवार के दिन शिवपुरी धाम में मेला सा लग जाता है कांवरियों के अलावा हजारों लोग जलेश्वर नाथ का जलेभिषेक करते हैं।
शिव भक्त कांवरियों की सेवा में विशेष कर हरिशंकर गर्ग, शिबू सिंह, पल्लू तिवारी एवं राजेश कश्यप का योगदान रहता है।
