छुरा पुलिस को फिर मिली बड़ी सफलता 12 नग कीमती हीरो के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार दोनों तस्कर रायपुर के बताये जा रहे है जप्त हीरो की कीमत लगभग 2,50,000 रुपये बताई जा रही है

छुरा पुलिस को फिर मिली बड़ी सफलता 12 नग कीमती हीरो के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार

दोनों तस्कर रायपुर के बताये जा रहे है जप्त हीरो की कीमत लगभग 2,50,000 रुपये बताई जा रही है

छुरा:- गरियाबंद जिला पुलिस की सक्रियता के चलते फिर एक बार हीरा तस्कर पहुचा सलाखों के पीछे गिरफ्तार दोनों तस्कर रायपुर निवाशी है।
छुरा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि छुरा क्षेत्र में 2 तस्कर कीमती हीरा को बेचने के फिराक में घूम रहे है छुरा थाना प्रभारी सन्तोष भुआर्य ने इसकी जानकारी गरियाबंद जिले के पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल दी जिसके बाद पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के मार्गदर्शन पर छुरा पुलिस ने मुखबिर के बताए अनुसार छुरा के कचना धुर्वा शासकीय कालेज के पास गरियाबंद की ओर से आ रही टाटा विस्टा इंडिका कर क्रमांक एम पी 08 टी 9214 को रोककर 2 युवको को घेराबंदी करके पकड़ने में बड़ी सफलता हासिल की पकड़े गए दोनों युवकों से पुलिस 12 नग कीमती हीरा जब्त की फिलहाल पकड़े गए तस्करों को गरियाबंद पुलिस अधीक्षक कार्यालय प्रस्तुत किया गया जहा से गरियाबंद पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल द्वारा अधिकृत रूप से उक्त अपराध के सम्बंध प्रेस वार्ता दी गई। पकड़े गए हीरा तस्कर जितेंद्र शर्मा पिता महेश शर्मा उम्र 37 वर्ष खमतराई रायपुर साथ मे सैयद जीसान पिता मुनाजिर हुसैन निवासी खमतराई के पास से तलासी में 12 नग हीरा छुरा पुलिस ने तलासी के दौरान दोने आरोपियों से जब्त किया जब्त किया हीरो की कीमत लगभग 2 लाख 50 हजार रुपये बताई जा रही है पुलिस द्वारा गिरफ्तार दोनों युवक को माइनिंग एक्ट के तहत धारा 379 भादविo 4(21) कार्यवाही किया गया पुलिस द्वारा आरोपियों द्वारा जप्त किये गए सभी समान 460300 रुपये बताया गया ।उल्लेखनीय है कि गरियाबंद जिले में पैलीखण्ड,बेहराडीह, सेन्दमुड़ा, बाजाघाटी में हीरे की खदाने मौजूद है जहां हर साल बारिश के दिनों में बड़ी मात्रा में खुदाई की जाती है बारिश के समय यहां हीरा खरीदने सूरत,मुम्बई,दिल्ली,आंध्रा, ओडिसा, के व्यापारी पहुचकर औने पौने दाम पर हीरे की खरीदी करते है।बारिश के दिनों मे हीरे की खरीदी बिक्री करने क्षेत्रीय तस्कर हीरा खदान क्षेत्रों में डेरा जमाये बैठे रहते है क्षेत्रीय तस्कर खदान क्षेत्र से कम दाम पर हीरा खरीद कर उड़ीसा के सिनापाली,धर्मगढ़,कांटाभांजी, खरियार रोड, जैसे सीमावर्ती इलाकों में ठहरे बाहर के बड़े व्यापारी के पास बेच देते है। बाहर के बड़े व्यापारी गरियाबंद पुलिस के कार्यवाही के डर से गरियाबंद अब बाहर के बड़े व्यापारी छत्तीसगढ़ छोड़कर राज्य के सीमावर्ती इलाका ओडिसा में बैठकर अपना व्यापार का संचालन कर रहे है।