राम कृष्ण जांगड़े  को अजाक परिवार जिला गरियाबंद की ओर से श्रद्धांजलि

*राम कृष्ण जांगड़े  को अजाक परिवार जिला गरियाबंद की ओर से श्रद्धांजलि

राजिम।  अनसूचित जनजाति पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक मोर्चा के संयोजक श्री रामकृष्ण जांगड़े जी को अनुसूचित जाति, जनजाति अधिकारी कर्मचारी संघ गरियाबंद जिला की ओर से अश्रुपूरित श्रद्धांजलि अर्पित की है । जांगड़े जी विद्यार्थी जीवन से ही अनुसूचित जाति, जनजाति पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यकों के अधिकार के लंबा संघर्ष किए है ।उन्होंने फिंगेश्वर ब्लॉक के विभिन्न ग्रामों में 1992 मैं गर्मी के दिनों में विभिन्न गांव में जाकर* *सामाजिक परिवर्तन के लिए नुक्कड़ सभाओं का आयोजन किया गया। डॉ बाबा बाबा साहब के मिशन को आगे बढ़ाने के लिए दिन रात एक मिशनरी की तरह कार्य करते रहें उनके निधन से समाज को गहराआघात पहुंचा है। एसटी एस सी के अधिकारों के लिए 2अप्रैल के विरोध दिवस उनकी अगुवाई में पुरे छत्तीसगढ़ में आंदोलन किया गया ऐसे शख्स का असमयिक निधन दलित शोषित समाज के लिए अपूरणीय क्षति है् जिसका पूरा किया जाना संभव नहीं है। अनुसूचित जाति जनजातीय अधिकारी कर्मचारी संघ उनके निधन पर उन्हें अश्रुपूर्ण अर्पित करता है। श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में डॉ स्नेह लता हुमने, डॉक्टर अमन हुमने,डॉक्टर वीरेंद्र हिरोंदिया, अजाक के जिलाध्यक्ष संजय एक्का महामंत्री भागचंद चतुर्वेदी, जितेंद्र* *सोनवानी,गरियाबंद जिला के सभी ब्लॉक अध्यक्ष कमलेश बघेल, लता ध्रुव, हरीश टाडे, उबेलाल टंडन, भुनेश्वरी कंवर, गिरजा मरकाम, पार्वती ध्रुव, रामचरण दीवान,नेम सिंह ध्रुव नरेंद्र रात्रे, तेजा मांडले,झाम सोनवानी, गणेशु खुटे, कृपाराम बघेल, भैयालाल रात्रे,सरपंच प्रतिनिधि पीलाचंद मांडले ने श्रद्धांजलि दी है।*