महासमुंद में मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल ने न्याय योजनाओं के हितग्राहियों को 2055.60 करोड़ की राशि का किया अंतरण l 

प्रदेश की 18 नयी तहसीलों और 13 नये अनुविभागीय कार्यालयों का किया शुभारंभ l 

मुख्यमंत्री ने की ग्राम पंचायत भोरिंग को नगर पंचायत बनाने, नगर पालिका महासमुंद को नगर पालिका निगम बनाने एवं महासमुंद में कंपोजिट बिल्डिंग के निर्माण को अगले वर्ष के बजट में शामिल करने की घोषणा

छत्तीसगढ़ में पांच सालों में 40 लाख लोग गरीबी से बाहर: मुख्यमंत्री  बघेल

महासमुंद :-  मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल आज जिला मुख्यालय स्थित स्वामी आत्मानंद हिन्दी माध्यम स्कूल महासमुंद (हाई स्कूल मैदान) पर राजीव गांधी किसान न्याय योजना एवं अन्य योजनाओं के सामग्री वितरण कार्यक्रम में शामिल हुए। मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल ने इस अवसर पर कहा कि महासमुंद जिले के 704 करोड़ रुपए के 224 विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास/भूमिपूजन किया गया। इनमें 71 करोड़ 08 लाख रुपए लागत के 132 कार्यों का लोकापर्ण तथा 632 करोड़ 88 लाख रूपए लागत के 92 कार्यों का भूमिपूजन, शिलान्यास शामिल है। आज के इस समारोह में प्रदेश की 18 नयी तहसीलों और 13 नये अनुविभागीय कार्यालयों का शुभारंभ किया गया है। इन्हें मिलाकर प्रदेश में अब 250 तहसीलें और 122 अनुविभाग हो जाएंगे। पौने पांच सालों में हमने 06 नये जिलों का गठन किया है। प्रदेश में जिलों की संख्या 33 हो चुकी है। साथ ही मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल ने ग्राम पंचायत भोरिंग को नगर पंचायत बनाने, नगर पालिका महासमुंद को नगर पालिका निगम बनाने एवं महासमुंद में कंपोजिट बिल्डिंग के निर