स.शि. मं. नवापारा में सेवा संस्कार प्रशिक्षण का समापन कार्यक्रम आयोजित।

नवापारा राजिम- सरस्वती शिशु मंदिर नवापारा में तीन दिवसीय सेवा संस्कार केंद्र प्रशिक्षण का समापन समारोह आयोजित किया गया जिसमे मुख्य अतिथि गोपाल यादव प्रांत कार्यवाह, प्रधानपाठक नवापारा, अध्यक्षता गणेश शंकर मिश्र सेवानिवृत कलेक्टर

भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य, विशेष अतिथि जनक कंसारी माधव सेवा समिति सदस्य, रमेश पहाड़िया माधव सेवा समिति अध्यक्ष, वीरेंद्र साहू व्यवस्थापक रामजानकी शिक्षण समिति नवापारा, तरूण कुमार साहू प्राध्यापक राजीव लोचन कालेज, गौरी शंकर निर्मलकर प्राचार्य रहें। सेवा क्षेत्र शिक्षा प्रांत प्रमुख चंद्र कुमार डडसेना ने वृत कथन में कहा की

नक्सली क्षेत्र में भी संस्कार केंद्र चल रहे हैं। दहशत और आतंक से भरे माहौल में संस्कार के बीज बोने का कार्य हमारे शिक्षक बंधु कर रहे हैं एक सुखद शांत और भाईचारे के भाव स्थापित करने और आतंकी गतिविधियों से भावी पीढ़ी को दूर करने के उद्देश्य से
मुख्य अतिथि गोपाल यादव ने कहा की राष्ट्र धर्म के संरक्षण हेतु कष्ट सहकर अपने सुख- सुविधा को त्यागकर सेवा संस्कार केंद्र संचालित कर रहे हैं पुनीत कार्य में जुड़ने का सौभाग्य मिला है। समाज मे शिक्षा के साथ संस्कार जरुरी है कुछ आतंकी प्रवृत्ति के लोग हिंदू धर्म के विरूद्ध खड़े हैं लोगो को भटकाने का काम कर रहे हैं षडयंत्र कर रहे हैं हिन्दुत्व के भाव को समाप्त करने का भारत को टुकड़े होने से बचाना है हर नागरिक में अपनी मातृभूमि के प्रति सम्मान के भाव होना चाहिए हम सभी मूर्तिकार हैं क्या सही और ग़लत इसका निर्माण करना हम सबका काम हैं। अध्यक्षता कर रहे गणेश शंकर मिश्र ने कहा-मै हिंदू धर्म को बढ़ाने के लिए कम से कम दस संस्कार केंद्र संचालित करूंगा शिक्षा के साथ संस्कार बचपन में हमे नहीं दिया गया जो दुर्भाग्य की बात है।गुलामी के बारे मे जो परोसा गया वहीं जानते है लेकिन आजादी के बाद मर्यादित जीवनशैली के निर्माण के लिए कोई योजना नहीं बनाई गई संस्कार से जीवन में क्रांतिकारी परिवर्तन संभव हैं। आज की युवा पीढ़ी साधु-संतो ऋषि-मुनि की बातो को कर्मकांड समझते हैं लेकिन पश्चिमी सभ्यता की फूहड़ता को जल्द अनुकरण करते हैं जो बर्बादी की ओर ले जाती हैं संस्कार केंद्र के माध्यम से आप एक पीढ़ी को संस्कारित कर रहें है। कार्यक्रम का संचालन राकेश तिवारी प्राचार्य पलारी ने किया। आभार वीरेंद्र कुमार साहू ने किया।कार्यक्रम को सफल बनाने में आचार्य कृष्ण कुमार वर्मा नरेश यादव, बाल्मिकी धीवर, संजय सोनी रेणु निर्मलकर,नंद कुमार साहू नरेंद्र साहू , तामेश्वर साहू नारायण पटेल दीपक देवांगन, धनेश्वरी साहू निकिता तराने ममता साहू , परमेश्वर सिन्हा निकिता यादव मोनिका मालवीय मंजू साहू जयश्री साहू, अन्य कर्मचारी पुष्पा साहू हेमनाथ साहू लव पटेल जानकी साहू का प्रमुख योगदान रहा।उक्त जानकारी प्रचार-प्रसार से सरोज कंसारी ने दी।
