ग्राम कोमाखान बोइरगांव में कोरोना टीकाकरण सत्र का आयोजन, टीका लगवाने लगी ग्रामीणों की भीड़
आनंद भोई कोमाखान।कोमाखान क्षेत्र के ग्राम बोइरगांव में कोरोना संक्रमण के बचाव के लिए चल रहे कोरोना टीकाकरण अभियान में ग्राम बोइरगांव सहीत क्षेत्र वासियों ने उत्सुकता दिखाई ।
खण्ड चिकित्सा अधिकारी राजकुमार कुरुवंशी के निर्देशानुसार ग्राम बोइरगांव में कोरोना टीकाकरण का आयोजन किया गया टीकाकारण सत्र में 45 वर्ष से 59 वर्ष के व्यक्ति को कोमार्बीड एंव 60वर्ष से अधिक उम्र वाले व्यक्ति को कोविशिल्ड ब्रांड का टीका लगाया गया ।
टीकाकरण का यह प्रथम चरण है.
दूसरे चरण 4 – 8 सप्ताह उपरांत पूर्ण होगा।
अभी तक के आंकड़े के अनुसार 120 व्यक्ति का टीकाकरण हो चुका है।
जिसमें ग्राम बोइरगांव के ग्रामीणों ने बढ़ चढ़ कर अपने जागरूकता का परिचय दिया ।टीकाकरण के दौरान कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु सभी सावधानियां बरती गई एंव प्रशासन की सभी गाइडलाइन का पालन किया गया। टीकाकरण में सेक्टर प्रभारी जे.एस. ठाकुर, RHO टी. अवसर स्वास्थ्य कर्मी हेमेश्वरी ध्रुव,राजू चन्द्राकर,डीगेन्द्र परमार ,मितानिन,पितबसन्त यादव,पीली बाई यादव,भुनेश्वरी यादव, की देख रेख में टीकाकरण सफलता पूर्वक सम्पन्न हुआ।
