विश्व मच्छर दिवस पर मच्छरों से जुड़ी बीमारियों और उनसे बचाव की दी गई जानकारी।


सुरेन्द्र मिनोचा
मनेन्द्रगढ़:- राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत 20 अगस्त 2023 को विश्व मच्छर दिवस का कार्यक्रम आयोजित किया गया।जिसमें मच्छर के प्रकार मलेरिया, फाइलेरिया, डेंगू,चिकनगुनिया, जापनीज इन्सेफलाइटिस इन सभी बिमारियों का वाहक के रूप में कार्य करने वाले मादा एनाफीलिस क्यूलेक्स, एडीज मच्छरों के बारे में बताया गया।जिला मलेरिया सलाहकारों द्वारा यह बताया गया कि शरीर को पूरे तरह से ढकने वाले कपड़े पहने,
सोते समय मच्छरदानी लगाकर ही सोयें,शरीर के खुले अंगों पर नारियल तेल,सरसों एवं नीम का तेल मिलाकर लगायें। बुखार आने पर तत्काल मितानिन के पास और स्वास्थ्य केन्द्र में जाकर खून की जाँच निः शुल्क करवायें।घर के आस-पास पानी न जमा होने दें।इस कार्यक्रम को सफल बनाने में जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. प्रसून टोप्पो,जिला कार्यक्रम प्रबंधक सुलेमान खान के साथ आदर्श पेरामेडिकल कॉलेज के संचालक रमेश सोनी,छात्रा अंजली चादव,जया,नेहा सिंह, नैनशी,चंदा,हिरमतिया,अनिता बैगा,आरती बैगा,छात्र विवेक कुमार का सराहनीय योगदान रहा।