
सुरेन्द्र मिनोचा
एमसीबी :- जिले के विकासखंड भरतपुर में चांग माता महिला शक्ति समिति की अध्यक्ष नीरजा सिंह और संयोजक अंजू गुप्ता के नेतृत्व में हरियाली तीज और आदिवासी महोत्सव के उपलक्ष्य में सावन सुंदरी कार्यक्रम का आयोजन किया गया।सावन सुंदरी प्रतियोगिता मे विधात्री सिंह विजेता रहीं और सावन सुंदरी का खिताब अपने नाम किया वहीं पूजा गुप्ता उपविजेता रहीं।कार्यक्रम के बाद आदिवासी महिलाओं का सम्मान हुआ। विभिन गतिविधियों के तहत् खेल कूद का भी आयोजन किया गया, साथ ही रामायण मंडली द्वारा भजन भी गाया गया।बच्चों के लिये मेंहदी प्रतियोगिता और मेकअप प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया।स्वीप अंतर्गत महिला स्वीप टीम द्वारा महिलाओं को 100% मतदान करने के लिये जागरूक किया गया तथा नववधुओं का सम्मान जनकपुर की महिला सरपंच जयमनिया बाई द्वारा श्रीफल, शॉल व सुहागन किट देकर किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित अन्य सभी महिलाओं को भेंट स्वरूप साड़ी और सुहागन किट भी दिया गया।

महिलाओं ने इस कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व परियोजना अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग संध्या मंडल, कुन्ती बैगा,सिंह मैडम,आरती रॉय,प्रीतिमा द्विवेदी,जनकपुर सरपंच जयमनिया बाई,सुखमंती, निर्णायक अनीता जैन, रीता गुप्ता,आरती सिंह,मीडिया प्रभारी माधवी वाखरे,क्षिप्रा तिवारी, पिंकी जगवानी,संजीवनी गुप्ता, ललिता पांडे,समीक्षा सिंह,किरण गुप्ता,कल्पना दुबे,शीला दुबे सहित अन्य महिलाएं उपस्थित रहीं।
