7वे वेतनमान के एरियर्स भुगतान के आदेश जारी
छ ग शिक्षक संघ ने मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया
छत्तीसगढ़ राज्य के अधिकारी/कर्मचारी को राज्य सरकार ने सातवे वेतनमान के एरियर्स राशि के भुगतान के आदेश जारी किया
छ ग शिक्षक संघ के महामंत्री यशवन्त सिंह वर्मा ने बताया कि सरकार ने कर्मचारियों के वेतनमान के एरियर्स की राशि का 6 किस्तो में भुगतान की योजना बनाई थी
2 क़िस्त पहले दिया जा चुका है तिसरी क़िस्त 1 जुलाई 2016 से 30 सितंबर 2016तक कि राशि भुगतना के आदेश जारी किया गया है जिसके अनुसार लगभग 1लाख 81 हजार अधिकारी कर्मचारी को लाभ मिलेगा
महामंत्री यशवन्त सिंह वर्मा संभागीय सचिव ओंकार वर्मा संभागीय उपाध्यक्ष राम नारायण मिश्रा गोविंद सोनी जिला अध्यक्ष सुनील नायक राजन बघेल मोहित वर्मा रामकुमार बघेल लक्ष्मी कांत शर्मा अवध राम वर्मा ने मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल को धन्यवाद देते हुए महँगाई भत्ते की देय राशि का शीघ्र भूगतान के आदेश जारी करने की मांग की
