
राजिम:- वार्ड क्रमांक 14 एवं 15 के गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में नगर पंचायत के सभापति पुष्पा गोस्वामी के द्वारा ध्वजारोहण किया गया। वहीं पूर्व माध्यमिक शाला, प्राथमिक शाला तथा समिति के सामने राजीव वार्ड क्रमांक 14 में भी सभापति पुष्पा गोस्वामी ने ध्वजारोहण किया।जिसमें भागवताचार्य पूज्य गीता गोस्वामी, वरिष्ठ नागरिक चोवाराम साहू, भक्तिन मंदिर के संरक्षक डॉ. महेंद्र साहू, राजेन्द्र पाल,बेदराम साहू,झाड़ूराम साहू,रामजीवन साहू,ईश्वर साहू,बेदराम साहू,शिव साहू,पन्नालाल पटेल,संतोष साहू, शितु ध्रुव,विजय ध्रुव,देवलाल साहू,द्रोपती साहू, केंवरा साहू,राधिका पटेल,नारद पाल आदि मौजूद थे।
