
मुड़ागांव(कोरासी):- ओनवा में नेहरू युवा केंद्र रायपुर गरियाबंद, (युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार) के द्वारा माटी को नमन, वीरो को वंदन अमृत वाटिका के मेरा माटी,मेरा देश तहत आजादी 75वर्ष पूर्ण होने पर अमृत महोत्सव कार्यक्रम में वृक्षारोपण किया गया साथ ही, माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा दिए गए पांच प्राण को मिट्टी हाथ में रखकर शपथ दिलाई गई l और अमृत सरोवर का निर्माण करवाया जा रहा और चारो ओर वृक्षारोपण किया गया, साथ ही एक निश्चित जगह को चिन्हित कर अमृत वाटिका में विभिन्न पौधो को रोपित किया जा रहा है l जिसमे ग्राम विशाखा बाई ध्रुव, उपसरपंच उमान सिंह ठाकुर, रोजगार सहायक छबीला सेन, पंच जगत दीवान,आंगनवाड़ी कार्यकर्ता गुलेश्वरी ध्रुव, रमा बाई ठाकुर, मितानिन निर्मला बाई ध्रुव, राकेश वर्मा, तानिया ध्रुव, मुस्कान ध्रुव, रूपांजलि वर्मा, नेहरू युवा केंद्र से राष्ट्रीय स्वयंसेवक उमाशंकर यादव, नरेन्द्र साहू आदि लोग उपस्थित थे l
