
दंतेवाड़ा :- ज़िले के कुआकोण्डा ब्लॉक के ग्राम रेंगानार की ग्राम प्रधान सनमती तेलामी एवं उनके पति मंत्र तेलामी लाल किले पर आयोजित इस बार के स्वतंत्रता दिवस समारोह में केन्द्र सरकार के विशिष्ट अतिथि के तौर पर शामिल होंगे। इस संबंध में राजकीय अतिथि के रूप में शामिल होने के लिए उन्हें जल शक्ति मंत्रालय भारत सरकार द्वारा पत्र दिया गया है। ग्राम प्रधान को यह सम्मान महत्वाकांक्षी जल जीवन मिशन हर घर योजना के तहत उत्कृष्ट कार्य करने को मिला है। ज्ञात हो कि हर घर जल योजना से जुड़े देश भर के 50 कार्यकर्ता नई दिल्ली के स्वतंत्रता दिवस समारोह हमें शामिल होंगे। इसमें छत्तीसगढ़ के चार कार्यकर्ता विशेष अतिथि के तौर पर समारोह के गवाह बनेंगे। इनका चयन देशभर के 1700 व्यक्तियों में से किया गया है। ये कार्यकर्ता लाल किले से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के राष्ट्र के नाम संबोधन को सुनेंगे।
