*ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष ने दी क्षेत्रवासियो को होली त्यौहार की बधाई*
*शासन द्वारा जारी गाइडलाइन का पालन करने की अपील की*
*छुरा:- ब्लाक कांग्रेस छुरा के अध्यक्ष संजीव ठाकुर ने क्षेत्रवासियों को होली पर्व की बधाई दी उन्होंने कहा कि होली का पर्व आपसी व भाईचारा का पर्व है छुरा क्षेत्र में हमेशा से ही हर त्यौहार में हर समाज के लोग भाईचारा व मैत्रीपूर्ण भाव से मनाते आ रहे है और आगे भी यही भाईचारा बना रहे।उन्होंने क्षेत्रवासियो से अपील की है कि कोरोना संक्रमण का फिर से बढ़ रहा है जिसमे बचने के लिए सुरक्षा जरूरी आप क्षेत्रवासी शासन द्वारा जारी गाइडलाइन का पालन करते हुए होली त्यौहार को घर पर ही मनाये।ताकि इस वैश्विक महामारी से बचा जा सके छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार छत्तीसगढ़ की जनता की सुरक्षा को लेकर प्रतिबद्ध है कांग्रेस सरकार जनता की भलाई चाहती है आज पूरा प्रदेश में फिर से कोरोना संक्रमण के बढ़ते केश चिंता का विषय है इसलिए सरकार द्वारा गाइडलाइन का पालन कर खुद भी इस वैश्विक महामारी से सुरक्षित रहे और अपने परिवार को भी सुरक्षित रखे।*
