थाना असंध में एक्साइज एक्ट में बरामद की गई अवैध शराब का किया गया निपटारा l 

असन्ध-बिन्दर शर्मा इन्द्री

करनाल :- जिला पुलिस करनाल के थाना असंध में आज एक्साइज एक्ट के मुकदमों मैं बरामद की गई अवैध शराब का निपटारा किया गया। अवैध शराब का यह निपटारा थाना असंध के डीएसपी संदीप सिंह, एसएचओ मनोज वर्मा, ड्यूटी मजिस्ट्रेट एक्साइज निरीक्षक बलबीर सिंह की अध्यक्षता में किया गया। इसमें साल 2017, 2018 और 2019 के कुल 117 मुकदमों में बरामद की गई करीब 16500 शराब की बोतलों का निपटारा किया गया।