जिले के सभी तहसीलों में निःशुल्क खसरा एवं बी-1 का वितरण जारी l 

बीजापुर :- सचिव राजस्व एवं आपदा प्रबंधन रायपुरके निर्देशानुसार प्रत्येक भूमिस्वामी कृषक को मानक प्रचालन प्रणाली अर्न्तगत उनके स्वामित्व के भूमी के खसरा एवं बी-1 वितरण कराए जाने हेतु बीजापुर जिले में कार्रवाई शुरू की जा चूकी है जिसके अर्न्तगत 562 गांवों में भूमी स्वामी को खसरा एवं बी-1 निःशुल्क प्रदान किया जाएगा। जिसके लिए सभी तहसीलों में कार्रवाई शुरू की जा चूकी है।

सचिव राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा जारी पत्र में वितरण हेतु समयबद्ध कार्ययोजना जारी की गई पत्र के अनुसार मानक प्रचालन प्रणाली  (Standard Operating Procedure) प्रत्येक भूमिस्वामी कृषक को उनके स्वामित्व के भूमि के

खसरा एवं बी-1 के वितरण हेतु निर्देशित किया गया है।